फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कब-कब कश्मीर घाटी में आतंकियों ने सुरक्षा बलों को बनाया निशाना?

Sun, 18 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
encounter - फोटो : PTI
उड़ी  सेक्टर में सेना के मुख्यालय पर हुआ आतंकी हमला घाटी में सुरक्षा बलों पर हुआ कोई पहला हमला नहीं है। इससे पहले भी आतंकी इस साल कई बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन

2 of 8
attack - फोटो : PTI
पंपोर हमला
जून 2016 में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला । लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी हमले की जिम्मेदारी । हमले में 8 जवान शहीद हुए थे और करीब 20 जवान घायल हुए। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हुए थे।
विज्ञापन

3 of 8
attack - फोटो : File Photo
नौहट्टा हमला
15 अगस्त के दिन श्रीनगर के नौहट्टा में हुए आतंकी हमले में 2 आतंकी मारे गये । हमले में सीआरपीएफ के एक कमांडेंट शहीद हो गए जबकि नौ जवान हमले में घायल हुए थे।

4 of 8
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
काकापोरा, पुलवामा हमला
16 अगस्त को पुलवामा जिले के काकापोरा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस ग्रेनेड हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 8
encounter - फोटो : PTI
ख्वाजा बाग हमला
15 अगस्त के दो दिन बाद ही श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर सेना के काफिले पर इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों का हमला । इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : PTI
कुपवाड़ा बीएसएफ कैंप पर हमला 
19 अगस्त को एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में नीचन इलाके में आतंकियों ने बीएसएफ कैंप पर घात लगाकर हमला कर दिया। बटालियन के कैंप से निकली टुकड़ी पर फायरिंग करने के बाद आतंकी फरार हो गए। हमले में तीन जवान घायल हो गए। 
विज्ञापन

7 of 8
encounter - फोटो : PTI
पुलवामा हमला 9 सितंबर
आतंकियों ने 9 सितंबर को पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप पर हमला किया हालांकि इस हमले में कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

8 of 8
encounter - फोटो : Munish Sharma
पुंछ हमला
11 सितंबर को पुंछ में आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि करीब पांच जवान घायल हुए। सेना की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी ढेर हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें