फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें पुंछ हादसा: मिनी बस के उड़े परखच्चे, तीन स्कूली बच्चों समेत 12 लोगों की मौत

Wed, 14 Sep 2022 03:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ की मंडी के सावजियां में मिनी बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
1 of 5
Poonch Accident - फोटो : अमर उजाला
पुंछ के सीमावर्ती क्षेत्र सावजियां बुधवार सुबह चीख पुकार से गूंजने लगा। इधर-उधर बिखरे पड़े मृतकों के शव। जम्मू संभाग के जिला पुंछ के सावजियां में मिनी बस हादसे के बाद कुछ ऐसा ही भयानक मंजर देखने को मिला। इस हादसे में 12 लोग मारे गए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है। हादसे में 22 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Poonch Road Accident - फोटो : अमर उजाला
लोगों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद पुलिस और सेना को सूचित किया गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ। पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि 4 घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Poonch Accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुंछ जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। यहां पर डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। अस्पताल सीएमओ डॉ. शमीम उल निशा ने बताया कि अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। अभी तक दो घायलों की मौत हो गई है। 10 लोगों की मंडी में मौत हुई है, जिससे कुल 12 लोग इस हादसे में अपनी जान गंवा चुके हैं।

4 of 5
पुंछ में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
उपराज्यपाल ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वयं राजा सुखदेव सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों को उचित सहायता दिए जाने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में दाखिल घायल - फोटो : अमर उजाला
देश की राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू ने पुंछ सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। राष्ट्रपति ने कहा, 'पुंछ के सावजियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें