फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए किस तरह पांपोर मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

Thu, 13 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
पांपोर में सेना ने मुठभेड़ में तीसरे दिन दूसरे आतंकी को भी मार गिराया। 
विज्ञापन

2 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
लगभग 58 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद सेना ने आपरेशन खत्म होने का एलान किया। 
विज्ञापन

3 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
मारे गए दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आतंकी लश्कर के बताए जाते हैं। 

4 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
आतंकियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल किया गया। पैरा कमांडोज को भी तैयार रखा गया था। 
विज्ञापन

5 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
सोमवार को तड़के आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) बिल्डिंग को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन

6 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
ऑपरेशन खत्म हो जाने के बाद सेना के विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल अशोक नरूला ने बताया कि सोमवार से आतंकियों से चल रही मुठभेड़ बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे खत्म हुई। 
विज्ञापन

7 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
सेना ने इस पूरे ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया है। दोनों आतंकियों के पास से 2 रायफलें बरामद हुईं हैं। हालांकि, इमारत में अब भी सेना का सर्च आपरेशन जारी है । इस ऑपरेशन के दौरान खिड़कियों और दरवाजों को तोड़ने के लिए बमों और राकेट का इस्तेमाल किया गया। 

8 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
ईडीआई भवन के 7 मंजिला होने की वजह से सेना के लिए यह एक मुश्किल आपरेशन था। इस इमारत में 60 कमरे और 60 बाथरूम हैं। सभी की चेकिंग के बाद आपरेशन खत्म किया गया है। 

9 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
सेना के जवानों ने लगातार फायरिंग करते हुए सबसे पहले खिड़कियों को तोड़ा ताकि बाहर से इमारत के अंदर की हलचल साफ-साफ दिख सके। इसके बाद जवानों ने आतंकियों को ढेर करने की कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन

10 of 10
pampore encounter - फोटो : PTI
जीओसी ने कहा कि सेना चाहती थी कि किसी भी जवान की जान न जाए इसलिए ऑपरेशन को पूरा करने में कोई जल्दबाजी नहीं की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें