फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: NIT घटनाक्रम के विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, जम्मू में जोरदार प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 06:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
एनआईटी श्रीनगर में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध पर बुधवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी कक्षाओं से निकलकर सड़क पर उतर आए। जम्मू यूनिवर्सिटी, विक्रम चौक सड़क के अलावा तवी पुल और साइंस कालेज मार्ग को घंटों तक बंद रखा गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
गठबंधन सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इन प्रदर्शनों में छात्रों के साथ बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने तिरंगों के साथ देशभक्ति के जयघोष लगाए। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

3 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
एनआईटी श्रीनगर में गैर कश्मीरी विद्यार्थियों के साथ पुलिस की बर्बरता को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की ओर से हल्का लाठीचार्ज बताने पर गुस्सा जताते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर को उपमुख्यमंत्री के आवास के बाहर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उपमुख्यमंत्री के आवास के अंदर घुसने नहीं दिया और धक्का मुक्की के बाद युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैर कश्मीरी कई विद्यार्थियों को पुलिस लाठीचार्ज में गंभीर चोटें आई है और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह पुलिस कार्रवाई को सही बताते हुए इसे हल्का लाठीचार्ज बता रहे है। उन्होंने कहा तिरंगा झंडा लेकर प्रदर्शन करने वालों के साथ भाजपा की सरकार मार पिटाई कर रही है और पाक परस्त लोगों को खुलेआम घूमने दिया जा रहा है। प्रणव शगोत्रा ने कहा पुलिस कार्रवाई की निंदा करने के बजाये उपमुख्यमंत्री उसे सही बता रहे है जोकि जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं।
विज्ञापन

5 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने जम्मू के युवाओं की सुरक्षा और देश विरोध तत्वों के खिलाफ जल्द ही आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

6 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी को जमकर कोसा। खासतौर पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के युवाओं पर किए लाठीचार्ज को हलका लाठीचार्ज कहने पर कड़ी आलोचना की। 
विज्ञापन

7 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि कश्मीर में गैर कश्मीरी छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्होंने गठबंधन सरकार से मांग की है कि आरोपियों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। 

8 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
अगर ऐसा नहीं होता है तो जम्मू बंद करने के हालात पैदा हो सकते है। जम्मू के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि गैर कश्मीरी छात्रों के साथ इस तरह को कोई दु:साहस करे। 
विज्ञापन

9 of 9
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर एनआईटी में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एनआईटी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग को उठाया। इसके साथ संस्थान को किसी दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने कई बैनर पकड़ रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें