फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुबह-शाम हो रहा मां भगवती का गुणगान, प्रसिद्ध गायकों की भेंटों से गूंज रहा वैष्णो धाम

Sat, 17 Apr 2021 10:39 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
vaishno devi - फोटो : social media
चैत्र नवरात्र के दौरान सुबह शाम मां की भेंटों से वैष्णो धाम गूंज रहा है। इसमें अटका आरती के दौरान हर दिन प्रसिद्ध गायक अपनी मधुर आवजा से मां का गुणगान कर रहे हैं। इसके साथ ही शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती का संजीव प्रसारण किया जा रहा है। धर्मनगरी सहित भवन मार्ग के साथ ही भवन में हर समय मां की भेंटें चलने से नवरात्रों में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
गायक उमा लहरी
शुक्रवार सुबह भवन में अटका आरती के बाद गायक उमा लहरी ने पंजाबी में निमी-निमी तारेया दी लो पुजारिया ने बुआ खोलेया....  व जी करदा मैरा दातिए नच-नच खुशी मनावा पैरा बिच पाके घुंगरू मै जोगन बन जावा.... भजन गाकर अटका आरती में बैठे भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
mata vaishno devi katra jammu-kashmir
शुक्रवार शाम को आयोजित हुई दिव्य आरती में गायक अमित कत्याल ने हाजिरी लगाकर मां वैष्णो देवी की भेंटें तथा भजन प्रस्तुत किए। भवन में प्रथम नवरात्र से जारी शतचंडी महायज्ञ में भी दर्शन को जानेवाले भक्त हाजिरी लगा रहे हैं। इस दौरान कोरोना के नियमों का विशेष पालन किया जा रहा है।

4 of 5
mata vaishno devi katra jammu kashmir
गुरदास मान और अनुराधा पौडवाल गाएंगे भजन
गायक गुरदास मान शनिवार आज मां वैष्णो देवी की सुबह होने वाली अटका आरती में हाजिरी लगाकर मां वैष्णो देवी के भजन प्रस्तुत करेंगे। भवन पर दर्शनों को पहुंचने वाले भक्तों को भक्ति में लीन करेंगे। गुरदास मान अपने साथियों सहित शुक्रवार दोपहर बाद धर्मनगरी से वैष्णो देवी भवन के लिए रवाना हुए हैं। इसके साथ ही शाम को होने वाली अटका आरती में प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल अपनी मधुर आवाज में मां वैष्णो देवी के भजन तथा भेंटें प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
. - फोटो : .
वैष्णो देवी यात्रियों के लिए 48 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
दूसरे राज्यों के आने वाले वैष्णो देवी यात्रियों के लिए 48 घंटे पहले का आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव सर्टीफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है। इन यात्रियों के कठुआ के लखनपुर पहुंचने पर इन्हें इस सर्टिफिकेट को दिखाने के बाद आगे की यात्रा के लिए विशेष पास उपलब्ध कराया जाएगा। कठुआ के एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि इस सर्टिफिकेट के बगैर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आरटीपीसीआर टेस्ट यहीं करवाना होगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में तैनात सेना के जवानों के लिए लाइफलाइन है यह अस्पताल, जानिए किस तरह होता है यहां जवानों का उपचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें