फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर घूमने जा रहे हैं तो इन बातों को मत भूलें, यहां पलक झपकते ही दो हादसे लील गए 20 जिंदगियां

Thu, 14 Nov 2019 12:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
doda accident - फोटो : अमर उजाला
शर्दियों के मौसम में अगर आप बर्फबारी का आनंद उठाने किसी पहाड़ी इलाके में जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पिछले दो दिनों हुए दो हादसों ने जम्मू कश्मीर को झकझोर कर रख दिया। पहाड़ियों पर घूमने जाने से पहले जिन बातों का ध्यान रखना है उससे पहले जानिए किस तरह पलक झपकते ही 20 लोग मौत के मुंह में समा गए।
विज्ञापन

2 of 5
doda accident - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को लगभग 03:25 बजे डोडा जिले में मरमत इलाके में मंगलवार दोपहर बाद एक ओवरलोड टेंपो ट्रेवलर के पहाड़ी क्षेत्र लिंक रोड से एक हजार फुट नीचे राजमार्ग पर गिरने से उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई। वाहन में 17 लोग सवार थे, जिनमें 12 लोगों की मौत मौके पर हो गई जबकि चार घायलों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में पांच महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। 14 लोग एक ही गांव के थे।
विज्ञापन

3 of 5
doda accident - फोटो : अमर उजाला
वहीं किश्तवाड़ में सरथल माता के दरबार में लंगर लगाने जा रहे लोगों का वाहन करीब 250 फुट नीचे नाले में गिरने से एक छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर दो घायलों को चॉपर से जीएमसी रेफर कर दिया गया। घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

 

4 of 5
kishtwar road accident - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 12 बजे लंगर कमेटी का वाहन (जेके17-6487) पलमाड़ जोधानगर से किश्तवाड़ होकर सरथल माता के दरबार की तरफ जा रहा था। इसमें कुल छह लोग सवार थे। लंगर कमेटी के सदस्यों ने रास्ते में चार लोगों को वाहन में बिठाया, जिनमें दो स्कूल की छात्राएं, एक छात्रा का चचेरा भाई और एक अन्य व्यक्ति शामिल था। जैसे ही वाहन सरथल मंदिर मोड़ पर पहुंचा तो नीचे उतराई में अचानक ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बठा और वाहन करीब 250 फीट नीचे नाले में जा गिरा। वाहन के नाले में गिरते ही चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
doda accident - फोटो : अमर उजाला
इन दोनों हादसों से जम्मू कश्मीर सिहर उठा। आपकी यात्रा सुखद और सुगम हो इसके लिए पहाड़ी इलाकों में जाने से पहले आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखें-
अहम बात- वाहन चालक से परिवहन विभाग द्वारा जारी की गाइड लाइन का पालन करने के लिए अवश्य कहें।
यात्रा के दौरान आपको जरूरी दवाइयां हमेशा साथ रखनी चाहिए।
गर्म और ऊनी कपड़े साथ रखें।
एक अच्छा टॉर्च भी जरूर रखें।
वाहन चालक को तेज रफ्तार में वाहन चलाने से मना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें