पुलवामा जिले के पांपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार को शुरू हुई मुठभेड़ रविवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
2 of 15
इस दौरान सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। रविवार को सेना के दो कैप्टन और एक जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
3 of 15
24 घंटों से लगातार जारी मुठभेड़ में अब तक पांच जवान शहीद हुए हैं। दो जवान शनिवार को सीआरपीएफ के काफिले पर हमले में शहीद हुए थे, जबकि एक नागरिक की भी मौत गई थी।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
4 of 15
उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) की जिस इमारत में आतंकियों ने पनाह ले रखी है, उसमें रविवार की दोपहर आग लग गई।
विज्ञापन
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
5 of 15
सैन्य अधिकारी के अनुसार जवानों ने जब इमारत में घुसने का प्रयास किया तो आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान सेना की 10 पैरा के युवा कैप्टन पवन कुमार (जिंद, हरियाणा) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
6 of 15
कैप्टन के अलावा पैरा यूनिट का जवान ओम प्रकाश भी गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे तत्काल बादामीबाग स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
7 of 15
रविवार देर शाम गोली लगने से सेना के एक और कैप्टन तुषार महाजन भी शहीद हो गए।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
8 of 15
गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर बाद आतंकियों के गुट ने सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था। इसमें सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे जबकि नौ घायल हो गए थे।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
9 of 15
हमले के बाद आतंकी भागकर पास की ईडीआई की इमारत में घुस गए थे। इमारत में मौजूद 100 से ज्यादा नागरिकों (इनमें छात्र और स्टाफ सदस्य थे) को तीन घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
10 of 15
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि आतंकी ऊंचाई पर हैं और सुरक्षा बलों पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं। इससे सुरक्षा बलों को इमारत में घुसने में भी समस्या आ रही है। आतंकियों के पास भारी गोला बारूद होने की आशंका है।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
11 of 15
तामाम मुश्किलों के बावजूद सेना के जवानों ने इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर कब्जा कर लिया है जबकि तीसरी और चौथी मंजिल पर आतंकी छिपे हुए हैं।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
12 of 15
वहीं सेना आतंकियों के खात्मे के लिए ड्रोन का सहारा ले रही है।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
13 of 15
सूत्रों के मुताबिक इमारत में अभी भी चार से पांच आतंकी छुपे हुए हैं।
पांपोर: इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल में फंसे आतंकी, तस्वीरें
14 of 15
जिस इलाके में यह घटना हुई है वह श्रीनगर से 13 किलोमीटर दूर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईवे से सटे इलाके में ट्रैफिक रोक दिया गया है। सबसे पहले नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।