फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखलाहट का पर्याय बना पाकिस्तानः आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए 2020 में अबतक 2027 नापाक हरकतें

Tue, 16 Jun 2020 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में इस साल 10 जून तक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से 2027 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। जो पिछले वर्ष इसी अवधि में हुए संघर्षविराम उल्लंघन से 69 फीसदी अधिक है। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि गोलाबारी में वृद्धि इसलिए हो रही है क्योंकि पाकिस्तान गोलाबारी की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ कराने की फिराक में है।

 
विज्ञापन

2 of 5
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 में कुल 3,168 संघर्षविराम उल्लंघन हुए थे, जबकि 2018 में इनकी संख्या 1629 थी। इस साल 10 जून तक 2027 बार गोलाबारी हुई। मार्च में सर्वाधिक 411 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान की ओर से जनवरी में 367, फरवरी में 366, अप्रैल में 387, मई में 382 और जून में पहले दस दिन में संघर्षविराम उल्लंघन की 114 घटनाएं हुईं।

 
विज्ञापन

3 of 5
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी के अनुसार वर्ष 2019 में 10 जून तक 926 बार संघर्षविराम तोड़ा गया था। इसमें जनवरी में 203, फरवरी में 215, मार्च में सर्वाधिक 267, अप्रैल में 234, मई में 221 और जून में पहले दस दिन में 60 घटनाएं हुई थीं।

 

4 of 5
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
उनके मुताबिक अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को प्राप्त विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद पाकिस्तान औसतन रोजाना 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना तीन-चार महीने से कीरनी, रखचिखड़ी और राजारानी क्षेत्र में 20 से अधिक आतंकियों को एकत्र किए हुए है। ताकि उनको घुसपैठ करा सके। लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी के चलते वह सफल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें