फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में आ रहे हैं पाकिस्तानी कंपनियों के मोबाइल सिग्नल, ये है साजिश

Sat, 06 Feb 2021 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
पुंछ बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल कोट भलवाल के पास बन तालाब क्षेत्र में पाकिस्तानी संचार कंपनियों के मोबाइल नेटवर्क आने से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। इससे पहले भी संचार सिग्नल की रेंज भारतीय क्षेत्र में आती रही है, लेकिन सरहद के आगे 11 किलोमीटर तक सिग्नल रेंज बढ़ने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
पुंछ बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जहां पाकिस्तानी कंपनियों के मोबाइल सिग्नल और रेडियो की रेंज पकड़ी है। कटड़ा वैष्णो देवी के पास भी पाकिस्तान के रेडियो चैनल का सिग्नल आता है। जानकारी के अनुसार पुंछ, राजोरी, जम्मू, कठुआ, सांबा जिलों के बॉर्डर और एलओसी के पास चार से पांच किलोमीटर के दायरे में भी पाकिस्तान की मोबाइल कंपनी, रेडियो और टीवी चैनलों का सिग्नल आता है। जबकि बॉर्डर पर भारतीय कंपनियों का नेटवर्क काफी कम आता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
पुंछ बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान जानबूझकर अपने रेडियो और टीवी चैनलों की फ्रीक्वेंसी बढ़ा देता है। ताकि सरहद के आसपास रहने वाले लोग इन पाकिस्तानी चैनलों पर दुष्प्रचार को देख सकें। इन चैनलों पर भारतीय सेना के खिलाफ और कश्मीर को लेकर कई तरह का दुष्प्रचार होता है। इसके अलावा पुंछ और राजोरी में पाकिस्तान का मोबाइल नेटवर्क भी आता है।

4 of 5
पुंछ बॉर्डर - फोटो : Amar Ujala
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जिसमें पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क का भारतीय सीमा के भीतर कोई इस्तेमाल करता हो।

यह भी पढ़ेंः जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा    
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को बन तालाब क्षेत्र में पाकिस्तान की मोबाइल कंपनी का नेटवर्क आ रहा था। पुलिस को शक था कि इसका कोई देश विरोधी तत्व इस्तेमाल करता है। इसके बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया थ। हालांकि, पुलिस को कुछ नहीं मिला।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें