फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंई नाले की रेकी के लिए पाकिस्तान ने भेजा था ड्रोन, उपराज्यपाल ने कहा- आईबी पर और सतर्कता बढ़ाएं

Thu, 20 Feb 2020 11:24 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय सीमा - फोटो : अमर उजाला जम्मू, ग्राफिक्स
नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी के चलते घुसपैठ करने में विफल आतंकी अब अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की फिराक में हैं। इसके लिए आईएसआई हथकंडे अपनाते हुए रेकी करवा रही है। मंगलवार को पाकिस्तानी रेजरों ने भारतीय सीमा में ड्रोन भेजकर बंईं नाले की रेकी करनी चाही थी, लेकिन बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी से उनके नापाक इरादे पूरे नहीं हो पाए। बंई नाले से पहले भी घुसपैठ हो चुकी है।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
सूत्रों के अनुसार बंई नाले के उस पार पाकिस्तान की सुकमाल पोस्ट है, जहां पाक सैनिकों ने आतंकियों के लिए लांचिंग पैड बनाया है। पाक अधिकृत कश्मीर से आतंकियों को प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें इन्हीं लांचिंग पैड पर लाया जाता है। जहां से उन्हें सीमा की पहले रेकी करवाई जाती है और मौका मिलते ही घुसपैठ कराई जाती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
13 सितंबर, 2018 को झझर कोटली में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी भी बंई नाले के रास्ते ही घुसे थे। अब नगरोटा के बन टोल प्लाजा में मारे गए आतंकियों के भी बंई नाले से घुसपैठ करने की आंशका जताई जा रही है। एक अधिकारी के अनुसार बंई नाला आतंकियों का सुगम मार्ग है, नाले में घना सरकंडा होने व यहां से हाईवे की दूरी भी करीब आठ किलोमीटर है, जिससे घुसपैठ करने के बाद आतंकी आसानी से हाईवे तक पुहंच जाते हैं।
 
 

4 of 6
बीएसएफ के जवान
उधर, रेकी के मामले को लेकर कटाऊ आउटपोस्ट के नजदीक आईबी से सटे क्षेत्र में मंगलवार शाम पाकिस्तानी ड्रोन से रेकी के प्रयास पर बीएसएफ ने आपत्ति जताई है। बुधवार को इस मसले पर बीओपी बोबिया से 173 बटालियन और पाकिस्तान की बॉर्डर आउटपोस्ट चक टिंबर से 25 चिनाब रेंजर्स के बीच 11 मिनट की मुलाकात हुई।  

 
विज्ञापन

5 of 6
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : बासित जरगर
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने आईबी पर और अधिक सतर्कता बढ़ाए जाने पर जोर दिया है। यह सुझाव उन्होंने बीएसएफ मुख्यालय (दिल्ली) के आईजी एल मोहंती को मुलाकात के दौरान दिया। दोनों के बीच जम्मू-कश्मीर में तैनात बीएसएफ और इसके कामकाज को लेकर बातचीत हुई। साथ ही सुरक्षा तथा बीएसएफ ऑपरेशन को लेकर कई तरह के मुद्दों पर चर्चा की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
घगवाल में 11 मिनट तक मंडराता रहा ड्रोन
घगवाल में पाकिस्तान का एक ड्रोन करीब 11 मिनट तक बीएसएफ की कई चौकियों के ऊपर मंडराता रहा। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई के बाद यह पाकिस्तान चला गया। - दिलबाग सिंह, डीजीपी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें