आतंकी को भारतीय सेना के जवान ने दिया खून
- फोटो : ANI
पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है तबारक
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में गांव सब्जकोट और जिला कोटली के रहने वाले तबारक हुसैन ने बताया कि कर्नल यूसुफ से 30 हजार रुपये मिले थे। हमले के लिए उन्होंने भारतीय सेना की तीन चौकियों की रेकी की थी। तबारक ने बताया कि कुल पांच आतंकियों का ग्रुप था, जिन्हें हमले को अंजाम देना था। गौरतलब है कि तबारक को उसके भाई हारून अली के साथ 2016 में भी पकड़ा गया था, जिसे कुछ वर्ष जेल में रखने के बाद पाकिस्तान को लौटा दिया गया था।