ज्यौड़ियां। पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है। एलओसी पार से शनिवार की दोपहर 3:55 बजे लिफाफे में रखकर देसी बम फेंका गया जो परगवाल सेक्टर की देयोरा पोस्ट पर गिरा। इसके फटने से पोस्ट पर लगा कांच टूट गया। हालांकि, इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। यह बम पीओके की शाजुमाल पोस्ट से फेंका गया था। 11 जून को पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन किए जाने के बाद पाक रेंजरों और बीएसएफ के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई थी।
विज्ञापन
PICS: एलओसी पार से लिफाफे में रखकर फेंका बम
2 of 6
यहां उसके खिलाफ सन् 2000 में अवैध रूप से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके भाग जाने का मामला दर्ज था। उसके साथ ही आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार अब्दुल गनी सन 2000 में पीओके भाग गया था जहां उसने आतंकी संगठन लश्कर में शामिल हो कर हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
विज्ञापन
PICS: एलओसी पार से लिफाफे में रखकर फेंका बम
3 of 6
इसके बाद उसने करीब सात वर्ष पहले कोटली निवासी शेर दीन की पुत्री कोसर बी से शादी कर ली थी और उसके साथ वहीं रहने लगा था। जहां से करीब पांच दिन पूर्व वह नेपाल पहुंचा और वहां से वह आज अपने घर लौट रहा था कि पुलिस ने उसे परिवार सहित पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि इसके जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के बारे में पूछताछ जारी है।
PICS: एलओसी पार से लिफाफे में रखकर फेंका बम
4 of 6
नौशेरा आतंकी ठिकाना ध्वस्त, गोला बारूद बरामद
नौशेरा क्षेत्र में शनिवार को आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। सूचना के आधार पर शनिवार को सेना की 33 आरआर बटालियन तथा पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान नौशेरा तहसील के सयाल क्षेत्र के महादेव गला के जंगलों में हथियार बरामद किए।
सेना को एक चाइनीज हैंडग्रेनेड, 52 राउंड, 7.62एमएम, मैगजीन, रेडियो सेट, छह ड्यूरा सेल बैटरियां, साढ़े तीन कि लो तथा साढ़े चार किलो के दो पैक विस्फोटक पदार्थ, एक रेडियो एंटिना, एक पाउच, दो मैगजीन, दो मोबाइल बैटरी, दो मोबाइल चार्जर, एक फ्यूज, एक पठानी सूट बरामद हुआ है। सेना व पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान सुबह सात से दस बजे तक चला।
विज्ञापन
PICS: एलओसी पार से लिफाफे में रखकर फेंका बम
5 of 6
बिलावर से गोला-बारूद बरामद
बिलावर। सेना के खुफिया विंग की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने पंचायत हल्का बाथरी के गांव जुठा में छापा मारकर भूसे के ढेर में छिपाए गए गोला-बारूद बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से छह जिलेटिन की छडें, दो किलो गन पाउडर, एक किलो कांच का पाउडर, बाइस पेंसिल सेल, एक जोड़ी दस्ताने, कुछ दवाइयां और अन्य सामान जब्त किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेना के खुफिया विंग को पुख्ता खबर मिली थी कि बाथरी पंचायत के जुठा गांव में किसी व्यक्ति के घर पर गोला-बारूद छिपाया गया है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह संयुक्त रूप से एक अभियान चला कर कासिम दीन पुत्र सत्तर दीन के निर्माणाधीन शौचालय में भूसे के ढेर में छिपाकर रखे गए गोला-बारूद को बरामद कर लिया गया।
इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सरपंच और पंच के साथ थाने पहुंचे और पूरी घटना को किसी की शरारत बताते हुए मामले की गहन जांच करने की मांग की। इस संबंध में एसडीपीओ बसोहली-बिलावर जगदेव सिंह सलाथिया ने बताया कि सेना के खुफिया विंग की सूचना पर यह अभियान चलाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन तफतीश की जा रही है।