जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इस दौरान दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया। हमले के बाद सुरक्षाबलों को देखकर महिला और बच्चे इधर-उधर भागने लगे थे।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद बायसरन घाटी से दिल दहलाने वाले दृश्य सामने आए हैं। पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकी हमले के बाद पर्यटक जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे। इसी दौरान वहां आए भारतीय सेना के जवानों को देखकर पर्यटक डर गए। एक महिला जवानों से जान की भीख मांगने लगी। दहशत के कारण महिला ने समझा कि ये भी आतंकी हैं।
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आतंकियों से बचकर भाग रही थी, इसी दौरान भारतीय सेना के जवान वहां आ जाते हैं तो वह जवानों को देखकर डर जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
बचने की गुहार लगाती महिला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं'
वीडियो में सेना के जवान महिला को भोरासा दिलाते दिख रहे हैं कि वो इंडियन आर्मी हैं। उनकी मदद के लिए यहां आए हैं। आपको बता दें कि पहलगाम में हमला करने आए आतंकियों ने सुरक्षाबलों की वर्दी पहनी थी। इसी वजह से महिला और बच्चे दहशत में आ गए। वीडियो में सुरक्षाबलों को देखकर पर्यटक डर रहे थे। जवान बार-बार कह रहे थे कि हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं। हम आपकी मदद के लिए आए हैं। यह सुनते ही महिला फूट-फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
'हमसे मत डरो... हम इंडियन आर्मी हैं'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मुझे भी मार डालो-महिला
महिला ने रोते हुए कहा कि मेरे बच्चों को मार दिया। आतंकियों ने मेरे पति को मार दिया। महिला बार-बार कह रही है कि मुझे भी मार डालो, आतंकियों ने दस जगह से राउंड फायरिंग की थी। बच्चे भी जवानों को देखकर रो रहे हैं। यह पर्यटक हैदराबाद के हैं। बच्चों के पैर में खून लगा है। जवान कह रहे हैं कि हम आपको पट्टी करते हैं।
4 of 6
हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के जवान ने पूरे ग्रुप को सांत्वना दी। इसके बाद उन्हें न सिर्फ पानी और फर्स्ट एड दिया, बल्कि वैली के इलाके से उनका सुरक्षित रेस्क्यू भी किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
हमले के बाद सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सरकार ने अभी सिर्फ 16 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।