फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से ‘आग’, जम्मू में पारा 44 पार, गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बिगाड़ी सेहत, ऑरेंज अलर्ट जारी

Fri, 31 May 2019 10:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
आसमान से बरस रही आग और गर्म हवा से सभी बेहाल है। गर्मी के इस रौद्र रूप से लोगों की सेहत भी बिगड़ने लगी है। सड़कें सूनी पड़ने के साथ बाजारों से खरीदार गायब हैं। जम्मू में शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 23 मई 2013 को जम्मू तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
संभाग के अन्य कई हिस्सों में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर चला गया है। घाटी के कई इलाकों में दिन का तापमान तीस डिग्री या उससे ऊपर है। बीती रात के न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा।

ऑरेंज अलर्ट जारी 
जम्मू में पारा 44 डिग्री के ऊपर चले जाने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोट्स ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पिछले 37 वर्ष (1982-2019) में जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान दो बार 47 डिग्री (1984, 1988) पार गया है। 3 जून तक बारिश के आसार नहीं हैं, जिससे जम्मू में पारा 45 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
शुक्रवार सुबह से ही जम्मू आग के गोले की तरह तपना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाएं चलती रही। इससे राहत पाने के तमाम उपाय नाकाफी ही साबित हुए। लोगों के साथ जानवर भी परेशान रहे। भीषण गर्मी के बीच एसी और अन्य ठंडे करने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरणों ने भी काम करना बंद कर दिया है। स्कूलों में छुट्टियां पड़ने से बच्चों को कुछ राहत है। तपिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। शहर के कारोबारी एसोसिएशनों ने गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।  

4 of 6
जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री चढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। देशभर से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु रात्रि में ही पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
गर्म हवाओं से नहीं मिलेगी निजात
मौसम विभाग अनुसार शनिवार भी जम्मू में गर्म हवाओं से कोई निजात नहीं मिलेगी। इससे पारे के 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। 3-4 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ाई
पारे में बढ़ोतरी के साथ बिजली के ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। इनमें कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के जलने की सूचनाएं हैं। शुक्रवार को पुराने शहर सहित अन्य कई इलाकों में दिनभर बिजली की अघोषित कटौती जारी रही। जिससे शहरवासियों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। कटौती के दौरान घरों के भीतर तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें