फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू का एक साल : आज ही के दिन पूरे जम्मू-कश्मीर में छाया था सन्नाटा, घरों में कैद हुए थे लोग, देखिए तस्वीरें

Mon, 22 Mar 2021 11:08 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू कश्मीर में जनता कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी के चलते जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में एक साल पहले 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लगा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने पूरा दिन खुद को घरों में कैद कर लिया। सड़कें सुनसान थीं, तो बाजार पूरी तरह से बंद। लोगों ने घर पर रहकर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का संकल्प लिया। कोरोना वारियर्स का आभार जताने और उनकी हौसला अफजाई के लिए लोगों ने शाम पांच बजते ही ताली- थाली और घंटी बजाई थी। यह परिदृश्य आज भी लोगों को याद है। जम्मू के अति व्यस्त चौक चौराहों में बिक्रम चौक, सतवारी चौक, बीसी रोड, रिहाड़ी चुंगी, गोल मार्केट आदि बाजारों में सन्नाटा पसर गया था। केवल दवाइयों एवं आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली थीं।

विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में स्वेच्छा से ऐसा बंद पहले कभी भी नहीं हुआ था। सुबह सात से लेकर रात नौ बजे तक लोगों ने प्रशासन एवं पुलिस की सख्ती के बिना जनता कर्फ्यू को सफल बनाकर कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए एकजुटता का भी नया उदाहरण पेश किया था।
 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के संजय नगर के बुजुर्ग के एल शर्मा उस दिन को याद करते हुए कहते हैं, सुबह सात बजे वह सैर पर निकले तो सड़क पर सन्नाटा पसरा हुआ था। न कोई दुकान खुली थी और न कोई वाहन सड़क पर था। पुलिस भी नहीं थी। ऐसा पहले कभी नहीं देखा था। कोरोना वारियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए शाम पांच से सात बजे तक लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर ताली, थाली बजा रहे थे। वह नजारा कभी नहीं भूल पाएंगे।  

4 of 5
lockdown, coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
कई कोरोना वारियर्स ने इस लड़ाई में अपने जीवन का बलिदान दे दिया। कई कोरोना वारियर्स दो- दो माह तक घर ही नहीं गए। दिन-रात अस्पताल में सेवा के साथ वहीं गेस्ट हाउस में रहे। ऐसे कोरोना वॉरियर्स के कारण कई लोगों की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब जम्मू -कश्मीर में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोग भी है जो बहुत ही लापरवाह हो गए हैं। शहर के बाजारों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थलों के अलावा परिवहन के साधनों में भी कोविड से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग हर जगह बिना मास्क के घुम रहे हैं। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : अदालतों में आवाजाही पर फिर से रोक, जरूरी मामले की सुनवाई के लिए पहले लेनी होगी मंजूरी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें