मध्य-कश्मीर के गांदरबल में रविवार को बुजुर्ग कश्मीरी पंडित के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शामिल होकर कश्मीरियत की मिसाल पेश की। इस दौरान समुदाय की महिलाएं भी मौजूद थीं। बता दें कि कश्मीरी पंडित राधा कृष्ण (80) का निधन हो गया। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में इलाके के लोग शामिल हुए। इस दौरान बुजुर्ग के निधन पर महिलाओं को भी संवेदना व्यक्त करते हुए देखा गया। यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी समय-समय पर दोनों समुदायों ने एक-दूसरे की मदद की है। ज्ञात हो कि नब्बे के दशक में पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इसके बाद भी कुछ पंडित परिवारों ने घाटी नहीं छोड़ी।