फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

विज्ञापन
1 of 8
नेकां प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य के क्रिकेटरों को काबलियत दिखाने के खास मौके नहीं मिले हैं। वे रणजी में राज्य की वर्दी तो पहन रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर मुल्क की वर्दी पहनने के लिए भी बेहतर प्रयास किए जाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

2 of 8
आईपीएल और दूसरे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में रियासत की नुमाइंदगी होनी चाहिए। ऐसी बड़ी चैंपियनशिप के लिए संबंधित लोग रियासत में उभरते क्रिकेटरों की पहले से ही तलाश करें।
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

3 of 8
रविवार को बजालता में पहली मारुति सुजूकी नगरोटा प्रीमियर लीग में पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में क्रिकेटर का क्रेज अधिक है।

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

4 of 8
लिहाजा, इस खेल में क्रिकेटरों को आगे लाने पर काम होना चाहिए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेटफार्म तैयार किया जाए। इस तरह की अन्य चैंपियनशिप नेकां के चुने गए नुमाइंदों के यहां भी कराई जाएंगी।
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

5 of 8
उमर ने क्रिकेटरों से परिचय करते हुए मैदान पर बल्लेबाजी में भी हाथ आजमाया। इस दौरान कलाकारों के साथ स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। बजालता मैदान क्रिकेटरों के साथ क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

6 of 8
क्षेत्र में पहली बार हो रही इस बड़े स्तर की प्रतियोगिता में सभी मुकाबले नाक आउट स्तर पर खेले जाएंगे। चैंपियनशिप करीब 26 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

7 of 8
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बजालता में इस चैंपियनशिप को करवाने का उद्देश्य नगरोटा विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभा को बाहर लाना है।
विज्ञापन

PIC: जब बैट थाम कर मैदान में उतरे उमर अब्दुल्ला

8 of 8
इसमें युवाओं को नया प्लेटफार्म दिया जा रहा है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें