फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: भक्तों की संख्या में इजाफा, खिल उठे कारोबारियों के चेहरे, देखें माता के धाम की तस्वीरें

Mon, 14 Jun 2021 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : ट्विटर
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के मामलों में कमी और कर्फ्यू में मिल रही ढील का असर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को यात्रा का आंकड़ा करीब 13 हजार के करीब पहुंच गया। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धर्मनगरी सहित भवन व यात्रा मार्ग में रौनक लौट आई है। आगामी दिनों में यात्रा में और इजाफा होने की उम्मीद है। वहीं, रविवार को शाम छह बजे तक करीब पांच हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कुंद होने और अनलॉक में छूट मिलने से यात्रा में इजाफा देखने को मिल रहा है। देशभर से भक्त मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जानकारी अनुसार पिछले सप्ताह शनिवार और रविवार को यात्रा का आंकड़ा छह हजार के पार पहुंचा था।
विज्ञापन

2 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : ट्विटर
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आठ हजार पांच सौ भक्तों ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं, रविवार शाम छह बजे तक करीब पांच हजार भक्त पंजीकरण करवाकर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

3 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : ट्विटर
उधर, हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोप-वे सुविधा सुचारु है, जिसका भक्त लाभ उठा रहे हैं। गत दिनों लॉकडाउन में रोपवे सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। दस भक्तों के आने पर ही सुविधा मिलती थी। 

 

4 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश निवासी राम पाल यादव, मोहित यादव, प्रीति यादव, मनीशा यादव और दिल्ली निवासी राहुल कुमार, सोहन पटेल व रमेश कुमार ने बताया कि मां के दर्शन कर काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
कहा कि मां के दरबार में कई साल से दर्शन के लिए आ रहे हैं, लेकिन इस बार आराम से दर्शन हुए हैं। यह बहुत ही सुखद अहसास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें