जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के प्रसार में जबरदस्त उछाल आया है। छह माह बाद एक शनिवार को दिन में सबसे ज्यादा 1005 संक्रमित मामले मिले हैं। जम्मू विश्वविद्यालय के गर्ल्स हास्टल में 38 छात्राओं सहित 60 लोग संक्रमित मिले हैं। विश्वविद्यालय को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। प्रदेश में छह लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 6755 हो गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू और श्रीनगर जिले संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा तेज है। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें जम्मू संभाग में पांच तथा एक कश्मीर से है। प्रदेश में मौतों की संख्या 2029 तक पहुंच गई है, जिसमें कश्मीर संभाग से 1277 मौतें हुई हैं। श्रीनगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शनिवार को दो और इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
हमदानिया कालोनी रावलपोरा व चिनक्राल मोहल्ला हब्बाकदल को सील कर दिया गया है। जम्मू -कश्मीर में आए कुल संक्रमित मामलों में से 154 यात्री हैं। जम्मू जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 1268 तक पहुंच गए हैं। बस स्टैंड जम्मू में भी सार्वजनिक टेस्टिंग में 7 राहगीर संक्रमित मिले। जीएमसी जम्मू में नानक नगर निवासी 91 वर्षीय व्यक्ति और बठिंडी निवासी 70 वर्षीय महिला की कोविड से मौत हो गई। संभाग के उधमपुर में 17, कठुआ में 20, सांबा में 11 और रियासी में 58 मामले मिले हैं। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 359 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 257 मरीज हैं।
4 of 5
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
जेयू की ये परीक्षाएं स्थगित
जम्मू विश्वविद्यालय में 11 अप्रैल को होने वाली बीए एलएलबी (पांच वर्षीय) तृतीय सेमेस्टर, 12 अप्रैल की एमकॉम तीसरे सेमेस्टर, बीई सातवें सेमेस्टर व एलएलबी (तीन वर्षीय) की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। इसके साथ ही 15 अप्रैल को यूजी तीसरे सेमेस्टर, बीए एलएलबी (पांचवें) तीसरे व सातवें सेमेस्टर तथा बीई सातवें सेमेस्टर की भी परीक्षाएं नहीं होंगी।
बीडीएस व एमबीबीएस का परीक्षा स्थल बदला
बीडीएस प्रथम प्रोफेशनल तथा एमबीबीएस प्री फाइनल प्रोफेशनल की 15 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी। केवल परीक्षा स्थल में बदलाव किया गया है। जम्मू विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार के अनुसार अब ये परीक्षाएं जीएमसी के परीक्षा हॉल में होंगी।