फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7ए-साइड वुमेंस हॉकी: खालसा अकादमी-बी रही विजेता, स्टील प्लांट बोर्ड दिल्ली को 3-1 से पछाड़ा

Tue, 18 Jun 2019 01:53 AM IST
Pranjal Dixit अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
7ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर में पहले 7ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट-2019 नॉर्थ जोन की ट्रॉफी पर खालसा अकादमी-बी ने जमाया कब्जा। इसने स्टील प्लांट बोर्ड दिल्ली की टीम को 3-1 से हराया। वहीं खालसा अकादमी-ए टीम तीसरे पायदान पर रही।

 
विज्ञापन

2 of 5
7ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जम्मू एंड कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य जयपाल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट करवाए जाने चाहिए, जिससे लड़कियों की प्रतिभा को उभरने का मौका मिल सके।

 
विज्ञापन

3 of 5
7ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर यूनिवर्सिटी ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में ‘खालसा अकादमी-बी’ और स्टील प्लांट बोर्ड दिल्ली की टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई। आखिर में खालसा अकादमी ने 3-1 से स्टील प्लांट बोर्ड की टीम को पछाड़ दिया और ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। 

 

4 of 5
इस मैच की प्लेयर ऑफ थे मैच खालसा आकादमी की नरिंदर कौर रही। विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 15 हजार रुपये का नकद इराम, दूसरे पायदान पर आने वाली टीम को ट्रॉफी और दस हजार का नकद इनाम जबकि तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी सहित पांच हजार का नकद इनाम दिया गया। स्टील प्लांट बोर्ड दिल्ली की कप्तान ममता भट ने कहा कि कश्मीर में आकार यहां के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अच्छा अनुभव रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
7ए-साइड वुमेंस हॉकी टूर्नामेंट - फोटो : अमर उजाला
डीएवी स्कूल लुधियाना इमरजिंग टीम ऑफ टूर्नामेंट 
डीएवी स्कूल लुधियाना को इमरजिंग टीम ऑफ टूर्नामेंट का खिताब मिला, जबकि खालसा अकादेमी-बी की अमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ  टूर्नामेंट रही। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कश्मीर हॉकी अकादमी द्वारा जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और कश्मीर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर करवाया गया था। इसमें कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से सात टीमें राज्य से बाहर दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, छतीसगढ़ से भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें