निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
पकड़े गए आतंकियों व डीएसपी से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर छापामारी के लिए कई टीमें बनाई गईं हैं। रविवार सुबह इन टीमों ने कुलगाम और शोपियां में एक साथ छापा मारा। गिरफ्तार आतंकी रफी अहमद राथर के जैनापोरा में घर पर तलाशी ली गई। टीम ने लश्कर आतंकी आदिल हुसैन व सरपंच तारिक अहमद मीर के घर के साथ ही मलडेरा में कुछ ओजीडब्ल्यू के घर भी खंगाले। सूत्रों ने बताया कि एनआईए टीम ने शोपियां जिले के मानिहाल, बटपोरा, मलडेरा, नाजनीनपोरा-गनपोरा व दाहरू गांव में छापा डाला।