अलगाववादियों के खिलाफ NIA की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही। इससे पहले अलगाववादियों के 29 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी में एनआई के हाथ लश्कर और हिजबुल जैसे आतंकी संगठनों के लैटर हेड समेत कई अहम् सुराग लगे हैं। तीस सालों में यानी 90 के दशक में आतंकवाद पनपने के बाद से पहली बार किसी केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
2 of 6
सैयद अली शाह गिलानी
- फोटो : File Photo
अलगाववादियों पर शिकंजा कसते हुए एनआईए ने शनिवार को घाटी में 14 स्थानों समेत देश भर में 29 जगह छापे मारे। यह छापे आतंकियों को की जाने वाली फंडिंग के सिलसिले में मारे जा रहे हैं। इस मामले में लश्कर सरगना हाफिज सईद समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
geelani
- फोटो : FILE PHOTO
श्रीनगर के बाहरी इलाके हुमहामा में बनाए गए एनआईए के कैंप कार्यालय से तड़के करीब 5 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ एनआईए की टीमों का निकलना शुरू हुआ। सबसे पहला छापा नौगाम में करीब 5:45 बजे पड़ा। फिर एक के बाद एक 14 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापों का सिलसिला। जिन अलगाववादियों के घरों पर एनआईए ने छापेमारी की, उनमें हुर्रियत (जी) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश, जावेद गाजी बाबा, बिट्टा कराटे, नईम खान, शाहिदुल इस्लाम, मेहराज कल्वाल, जफर अकबर भट, राजा जहूर, अयाज अकबर भट आदि शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार इन अलगाववादियों के अलावा कई व्यवसायियों के घर पर भी छापेमारी हुई।
4 of 6
gold coin
- फोटो : demo photo
इनमें जहूर वटाली (रीयल एस्टेट कारोबारी), जहूर सुल्तान चादनू (ड्राई फ्रूट कारोबारी), बशीर नेंगरू और मुश्ताक अहमद चाया (मुमताज ग्रुप के मालिक) व मंजूर वांगनू शामिल हैं। इस बीच मुश्ताक अहमद चाया और मंजूर वांगनू ने बयान जारी कर कहा कि उनका इस सबसे कोई संबंध नहीं है, उनका नाम बदनाम किया गया है। जिस किसी ने भी उसे बदनाम करने की कोशिश की, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। छापे में 85 सोने के सिक्के और अन्य गहने बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एनआईए
- फोटो : Demo Photo
एनआईए के प्रवक्ता आलोक मित्तल ने फोन पर बताया कि कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा में कुल 29 जगहों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान एनआईए द्वारा दो करोड़ नकदी, संपत्ति संबंधी दस्तावेज, हिज़बुल मुजाहिदीन और लश्कर जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के लेटर हेड, कई लैपटॉप, पेन ड्राइव, कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
यह पूछे जाने पर कि क्या सैयद अली शाह गिलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और उनसे पूछताछ की जाएगी तो उन्होंने कहा कि एफआईआर में किसी एक का नाम नहीं बल्कि संगठन (हुर्रियत कांफ्रेंस) का नाम लिखा गया है। जिस किसी का भी नाम सामने आएगा उससे पूछताछ की जाएगी। लेकिन इस समय पर किसी का नाम लेना सही नहीं होगा। उन्होंने बताया कि छापेमारी जारी रहेगी।