फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के स्वागत के लिए गुलमर्ग तैयार, कुछ इस तरह 'चांदी की परत' पर मनाया जा रहा है जश्न

Thu, 31 Dec 2020 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
New year 2021 celebration - फोटो : बासित जरगर
नए साल का जश्न मनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक गुलमर्ग पहुंच चुके हैं। गुलमर्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है। कई कार्यकर्मों का आयोजन भी किया गया है। इस दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। वहीं पर्यटकों की संख्या से कारोबारियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है।
 
विज्ञापन

2 of 5
New year 2021 celebration - फोटो : बासित जरगर
गुरुवार सुबह से ही पर्यटकों की चहलकदमी से घाटी गुलजार हो उठी। दिन के कार्यक्रमों के बाद शाम करीब पांच बजे से रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। कोविड-19 की महामारी को ध्यान में रखते हुए प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
New year 2021 celebration - फोटो : बासित जरगर
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही बाहरी पर्यटक नए साल का जश्म मनाने के लिए पहुंचे हैं। कश्मीर घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई दिखी। जहां इस बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज हुई, वहीं यहां के लोग इस बर्फबारी को फायदेमंद भी बता रहे हैं।

4 of 5
New year 2021 celebration - फोटो : बासित जरगर
विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में बीती रात तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जबकि दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New year 2021 celebration - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार बता दें कि कश्मीर में इस समय सर्दियों के भीषण 40 दिन चल रहे हैं, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है। यह 21 दिसंबर को शुरू होता है और 31 जनवरी को समाप्त होता है। इस अवधि को सर्दियों का सबसे कठोर समय माना जाता है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है। उधर, नए साल पर वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे नेे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। वहीं जम्मू के लिए दो जोड़ी ट्रेन के परिचालन अवधि में 31 मार्च तक विस्तार किया गया है। रेलवे के इस फैसले से लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें