उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में आतंकवादियों के हमले में सेना के 17 जवानों की शहादत व कई अन्य के घायल होने की घटना से सियासी दलों में गुस्सा है। सभी ने एक स्वर में निंदा करते हुए इसे आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है। भाजपा विधायक रवींद्र रैणा ने इसे देश पर हमला बताते हुए पाकिस्तान और पीओके में चल रहे आतंकी शिविरों पर हमला करने पर जोर दिया है। कहा कि वक्त आ गया है कि अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। भारत माता को लहूलुहान करने का बदला लेने की जरूरत है। भारतीय वायु सेना और थल सेना को तुरंत आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया जाना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
उड़ी हमला
2 of 7
सत शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंं
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा। उड़ी में सैनिकों की शहादत से पूरा देश दुखी है। आतंकवाद और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश से निपटने के लिए सरकार सक्षम है। आतंकवादियों को सबक सिखाया जाएगा। भाजपा की विचारधारा पूरी तरह से राष्ट्रवाद पर आधारित है और देश विरोधी ताकतों को सख्ती से कुचला जाना चाहिए। आतंकवाद का मुकाबला एकजुट होकर करने का समय है।
विज्ञापन
उड़ी हमला
3 of 7
uri
- फोटो : PTI
सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद के मसले पर चौतरफा घिरने की वजह से बौखला गया है। अमेरिका से भी दूरियां बढ़ीं हैं। भारत किसी भी कीमत पर आतंकवाद से समझौता नहीं कर सकता। ऐसे तत्वों से सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे अपना घर संभालना चाहिए।
4 of 7
uri
- फोटो : PTI
पीडीपी के प्रवक्ता वेद महाजन का कहना है कि उड़ी ब्रिगेड मुख्यालय में आतंकवादियों के हमले में करीब 17 सैनिकों के शहीद होने और कई अन्य का घायल होना पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है। इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की पीडीपी निंदा करती है। पूरे देश को एकजुट होकर ऐसे हालात का सामना करना होगा ताकि ऐसे हमले दोबारा न हो पाएं। इसके लिए भी पूरी तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
5 of 7
uri
- फोटो : PTI
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला का कहना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पठानकोट हमले के बाद अब उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर बड़ा हमला हुआ है। आतंकी हमले में एक बार में 17 सैनिकों के शहीद होने का यह सबसे बड़ा मामला है। एलओसी के अंदर आकर आतंकवादी हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान और आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी की 56 इंच की छाती और आतंकवाद के सफाये की बातें भी जुमले बनकर रह गई है। कांग्रेेस मुश्किल घड़ी में शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
6 of 7
भाजपा पीडीपी
- फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता अजय सडोत्रा का कहना है कि मोदी सरकार और राज्य की पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार नाकाम होकर रह गई है। आतंकवादी खुलेआम हमले कर रहे हैं। यहां तक कि सैनिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। बड़ी बड़ी बातें और दावे खोखले साबित हुए हैं। हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है।
पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने उड़ी में आतंकी हमले में 17 सैनिकों की शहादत की कड़ी निंदा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। सिंह ने अनुच्छेद 370 में संशोधन करने की मांग की है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही संविधान लागू करने पर जोर दिया है।