फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर हमला : कोबरा कमांडो के लिए सड़कों पर उतरा जम्मू-कश्मीर, नक्सलियों ने जारी की राकेश्वर की तस्वीर

Wed, 07 Apr 2021 02:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 12
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को हुए नक्सली हमले के दौरान अगवा हुए जम्मू के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह की नक्सलियों द्वारा तस्वीर जारी की गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लोगों द्वारा उनके समर्थन में सड़कों पर उतरकर उनकी रिहाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 12
कोबरा कमांडो के परिजनों ने जाम किया हाइवे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के रहने वाले कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह का पांचवें दिन भी पता नहीं लग पाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार सदमे में है।

विज्ञापन

3 of 12
कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास - फोटो : अमर उजाला
परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी राकेश्वर की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

4 of 12
राकेश्वर की पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला
पांच साल की मासूम बेटी और पत्नी मीनू का भी हाल बेहाल है। सभी राकेश्वर की वापसी की आस लगाए बैठे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
राकेश्वर के परिजन - फोटो : अमर उजाला
बेटी सारघ्वी राजपूत ने कहा कि पापा ने कहा था घर आकर नए कपड़े लेकर देंगे। पापा से पांच दिन से बात भी नहीं हुई है। मेरे पापा को जल्दी घर लेकर आओ।
विज्ञापन

6 of 12
राकेश्वर सिंह मनहास - फोटो : अमर उजाला
वहीं पत्नी मीनू ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनके पति पिछले दस साल से देश के लिए लड़ रहे हैं आज सरकार को उनके लिए लड़ना चाहिए। जब विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था तब भारत सरकार ने पाकिस्तान पर दबाव बनाकर उनको दो दिन में छुड़वाया था।
 
विज्ञापन

7 of 12
कोबरा कमांडो के परिजनों ने जाम किया हाइवे - फोटो : अमर उजाला
आज पांच दिन से उनके पति नक्सलियों की कैद में हैं, लेकिन सरकार ने  रिहा करवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

8 of 12
कोबरा कमांडो के परिजनों ने जाम किया हाइवे - फोटो : अमर उजाला
मीनू ने केंद्र सरकार से अभिनंदन की तर्ज पर उनके पति को भी नक्सलियों की कैद से जल्द मुक्त करवाकर सुरक्षित घर लाने के लिए आग्रह किया।
 

9 of 12
कोबरा कमांडो के परिजनों ने जाम किया हाइवे - फोटो : अमर उजाला
राकेश्वर के अगवा होने की खबर के बाद से ही उनके बरनाई स्थित आवास पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग रहा है। मंगलवार को राकेश्वर सिंह के घर पर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर बनतालाब के महानिरीक्षक भानु प्रताप सिंह व अन्य अधिकारी पहुंचे।

10 of 12
कोबरा कमांडो के परिजनों ने जाम किया हाइवे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राकेश्वर के परिवार वालों से संवेदना प्रकट करते हुए कि कहा कि जवान की रिहाई के लिए बात की जा रही है।

11 of 12
राकेश्वर का परिवार - फोटो : अमर उजाला
वह लगातार छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ  के संपर्क में हैं। रिहाई के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 of 12
जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी मीनू मन्हास का कहना है कि राकेश्वर को तीन अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आना था। दो मई को मीनू के भाई अभिमन्यु की मिश्रीवाला में शादी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें