वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में नवरात्रि महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। नवरात्रि के पहले दिन श्राइन बोर्ड की प्राकृतिक गुफा के बाहर बनाए गए स्वर्ण द्वार को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। इस द्वार में मां वैष्णो देवी के नौ स्वरूपों को दर्शाया गया है। इसके अलावा ब्रह्मा, विष्णु महेश, सूर्य व भगवान हनुमान के चित्र भी सोने में अंकित हैं। गुंबद पर सोने का छत्र लगाया गया है। इसके अलावा सोने व चांदी की बड़ी घंटी भी लगाई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
वैष्णो देवी धाम
- फोटो : रमन शर्मा
इस पावन पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को दिखाया गया।
विज्ञापन
3 of 10
नवरात्रि महोत्सव
- फोटो : रमन शर्मा
रविवार को निकाली गई शोभा यात्रा की धार्मिक झांकियों में माता शैलपुत्री, मां वैष्णो देवी के तीन स्वरूप, शिव तांडव, मां दुर्गा व मां काली, राधा-कृष्ण, राम दरबार के स्वरूप मौजूद रहे।
4 of 10
नवरात्रि महोत्सव
- फोटो : रमन शर्मा
इसके अलावा ढोल नगाड़ों की टोलियों के साथ देश की विभिन्न सांस्कृतिक दलों में अपनी प्रस्तुति दी। इसमें राई नामक तामिल नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य, कुड्ड नृत्य, गितड़ू, कश्मीरी रूफ नृत्य शामिल थे। कई टोलियां मां के भेंटें गाकर मौके को और भक्तिमय बना रही थी।
विज्ञापन
5 of 10
नवरात्रि महोत्सव
- फोटो : रमन शर्मा
देश के कोने कोने से आए यात्रियों ने झूमते हुए माहौल का आनंद लिया। मौके पर शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, सलाहकार केके शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
6 of 10
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी भवन में रविवार सुबह को शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ आखिरी नवरात्रि तक जारी रहेगा। इस मौके पर श्राइन बोर्ड के सदस्य केके शर्मा, सीईओ सिमरनदीप सिंह, एसडीलएम भवन नरेश कुमार समेत बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
7 of 10
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नवरात्रि पर्व पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले भक्तों की संख्या में हमेशा ही बढ़ोत्तरी रहती है। इस बार भी प्रथम नवरात्रि पर धर्मनगरी में भक्तों का तांता लगा रहा।
8 of 10
वैष्णो देवी
- फोटो : अमर उजाला
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक 43 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे हुए थे। इससे पहले वर्ष 2018 में 37583, वर्ष 2017 के पहले नवरात्रि पर 41126 भक्तों ने भवन में दर्शन किए थे।
9 of 10
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पहले व आखिरी नवरात्रि पर भक्तों की संख्या सबसे अधिक रहती है। प्रथम शारदीय नवरात्र पर दोपहर तक 15 हजार तथा शाम पांच बजे तक 35 हजार के करीब पंजीकरण हो चुके थे।
पंजीकरण कक्ष के बंद होने से पहले यह आंकड़ा 43 हजार के करीब पहुंच गया था। आंकड़ों पर नवरात्रि पर्व के बीच आने वाले शनिवार व रविवार को भी भक्तों की संख्या अधिक रहती है। पिछले वर्ष के नवरात्रि पर तीन लाख के करीब भक्तों ने भवन में माथा टेका था।