वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 21वें नवरात्र महोत्सव का रविवार को हर्षोल्लास के साथ आगाज हुआ।
विज्ञापन
2 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
एशिया चौक पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रिया सेठी ने कन्या पूजन व ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ महोत्सव के कार्यक्रमों को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
3 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही तथा हर किसी ने झांकियों की जमकर सराहना की।
4 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
एशिया चौक पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही समूचे वातावरण में ढोल की थाप सुनाई देने लगी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह लोग कतार में खड़े थे।
विज्ञापन
5 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
शोभायात्रा में सबसे आगे भारत स्वच्छता अभियान दर्शाया गया था। उसके साथ महात्मा गांधी की झांकी प्रस्तुत की गई थी।
विज्ञापन
6 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
अन्य धार्मिक स्थलों में माता ब्रह्मचारिणी, राधा कृष्ण, माता काली व शिव, पिंडी स्वरूप की झांकी शामिल थी।
विज्ञापन
7 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
डुग्गर संस्कृति पर आधारित झांकियों में गद्दी परिवार, कुड नृत्य व ग्रामीण व्यापार को दर्शाया गया था। शोभायात्रा की प्रस्तुति कटड़ा कल्चरल एशोसिएशन के सौजन्य से की गई थी।
8 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
एशिया चौक से शुरू होकर यह शोभायात्रा मुख्य बस स्टैंड पर समाप्त हुई।
9 of 10
navratri festival
- फोटो : Amar Ujala
भक्त इसका स्वागत पुष्प वर्षा से करते दिखे। आखिर में पिंडी स्वरूप की झांकी पर पहुंचकर भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे थे।
इस मौके पर राज्यमंत्री अजय नंदा, मंडलायुक्त पवन कोतवाल, बोर्ड के सीईओ अजीत साहू, डीआईजी दानिश राना, निदेशक पर्यटन विभाग सुषमा चौहान, जिला आयुक्त रविंद्र कुमार, निदेशक लोकल वाडीज सौजन्य शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।