फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक की परवरिश में जुटा पाकिस्तान: तीन साल में सीमा पार से भेजी गई पांच हजार करोड़ रुपये की हेरोइन

Fri, 25 Jun 2021 10:09 AM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
कठुआ में 27 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की शह पर पलने वाले आतंकी संगठन फंडिंग से जूझ रहे हैं। इन संगठनों को न तो कश्मीर में अलगावादियों से फंडिंग हो रही है, न ही विदेश में सक्रिय मददगारों से इन्हें मदद मिल रही है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सक्रिय आतंकी अपने लिए फंड नहीं जुटा पा रहे हैं। लिहाजा पाकिस्तान नारको टेरेरिज्म से इन संगठनों को फंडिंग करा रहा है। 

नारको टेरेरिज्म के लिए पाकिस्तान ने पंजाब और जम्मू-कश्मीर के नशा तस्करों को अपने साथ मिलाया है। इनसे तस्करी कराकर बड़े पैमाने पर पैसा आतंकी संगठनों तक पहुंचाया जा रहा है। खासकर बॉर्डर पार से बड़े स्तर पर हेरोइन भेजकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक पहुंचाई जा रही है। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो एलओसी और बॉर्डर पार से लगभग पांच हजार करोड़ रुपये की हेरोइन भेजी गई है। फिर चाहे इसे तस्कर लेकर आए हों, या फिर आतंकी। आगे की स्लाइड में पढ़िए पाकिस्तान का आतंक प्रेम और साजिश...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुपवाड़ा में बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
20 जून 2019 को सुचेतगढ़ सेक्टर में पांच किलो हेरोइन बरामद की गई, सितंबर 2020 को सात किलो हेरोइन राजोरी एलओसी के पास मिली, 3 नवंबर 2020 को पुंछ के मेंढर में चार किलो हेरोइन मिली, 19 जून 2021 में बारामुला में एलओसी के पास 5 किलो हेेरोइन मिली। यही नहीं, एनसीबी ने 2018 में बड़गाम में 60 किलो हेेरोइन बरामद की। अभी हाल ही में बीएसएफ ने कठुआ में 27 किलो हेरोइन बरामद की। ये सारी हेरोइन एलओसी या फिर बॉर्डर पार से आई है। ऐसे बहुत से मामले हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
हंदवाड़ा में बरामद हेरोइन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
हेरोइन एक महंगा नशा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति किलो पांच करोड़ रुपये कीमत है। एक-दो ग्राम की डोज को भी नशा तस्कर 3 से 4 हजार रुपये में बेचते हैं। यही कारण है कि इसकी तस्करी की जाती है। अफगानिस्तान में हेरोइन तैैयार होकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के साथ लगते बॉर्डर और एलओसी पर पहुंचती है। दोनों तरफ सक्रिय तस्करों के जरिए पाकिस्तान इसकी तस्करी कराता है। 

 

4 of 5
पकड़े गए आतंकियों के तीन मददगार, बरामद नकदी और हेरोइन - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
इसमें कोई दो राय नहीं कि पाकिस्तान नारको टेरेरिज्म का सहारा ले रहा है। पाकिस्तान की निरंतर कोशिश है कि हेेरोइन को भेजकर फंड जुटाया जाए। कठुआ में पकड़ी गई हेरोइन के नारको टेरेरिज्म के एंगल से मना नहीं कर सकते हैं। यह भी इसका एक हिस्सा हो सकता है। -एसपीएस संधु, डीआईजी, प्रवक्ता बीएसएफ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बडगाम में नार्को आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
हमेशा से पाकिस्तान बॉर्डर पार से नशा तस्करी कराता रहा है। कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि इससे फंड जुटाकर पाकिस्तान आतंकी संगठनों की गतिविधियां चलाता है। -आरसी कोतवाल, एसएसपी, कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें