फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF के जांबाज जवानों का हौसला बढ़ाने बॉर्डर पोस्ट पर पहुंचे नाना पाटेकर

Tue, 15 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बीएसएफ जवानों के बीच नाना पाटेकर - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने मंगलवार को सांबा सेक्टर में बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पानसर मनियारी में पहुंचे और जवानों का हौसला बढ़ाया। नाना पाटेकर ने जवानों से बात करते हुए नोटबंदी के फैसले की तारीफ की। पत्रकारों से बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि नोटबंदी का यह कड़वा घूंट काला धन वालों के लिए है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बीएसएफ जवानों के बीच नाना पाटेकर - फोटो : Amar Ujala
ईमानदार लोगों के लिए यह चाय मीठी है। पाटेकर ने उन पार्टियों पर भी निशाना साधा जो इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बीएसएफ जवानों के बीच नाना पाटेकर - फोटो : Amar Ujala
कहा कि यह कदम जनता के हित में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से भाजपा के वोट बैंक पर असर पड़ सकता है, लेकिन उन्होंने वोट के बदले देश की चिंता की। 

4 of 5
बीएसएफ जवानों के बीच नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
पाटेकर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान को कोई संदेश नहीं दिया। इतना जरूर कहा कि सरहद पर तैनात जवान पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहे हैं। पाटेकर ने बीएसएफ द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हथियारों को भी देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीएसएफ जवानों के बीच नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला
बीएसएफ के अधिकारियों ने उन्हें हथियारों को चलाने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बीएसएफ के कमांडिंग अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें