फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस ट्रक में सवार होकर आए थे आतंकी उसे लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इसी महीने दो बार...

Thu, 19 Nov 2020 09:18 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
1 of 5
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
आतंकियों को कश्मीर घाटी की ओर ले जा रहा ट्रक प्रदेश में कैसे और कब दाखिल हुआ यह एक बड़ी पहली बना हुआ है। दरअसल आतंकियों को कश्मीर ले जाने वाले इस ट्रक की मूवमेंट लखनपुर में नौ नवंबर को दर्ज हुई थी, जिसमें यह प्रदेश से बाहर सुबह साढ़े दस बजे रवाना हुआ था। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और रिकॉर्ड जांचने के बाद भी इस ट्रक के लखनपुर के रास्ते प्रदेश में वापस लौटने का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद यह ट्रक किसी माइनर पोस्ट से वापस प्रदेश में दाखिल हुआ। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
इससे पहले यही ट्रक एक नवंबर को सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर लखनपुर के रास्ते प्रदेश में दाखिल हुआ था, लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से अंतरराज्यीय रूटों पर प्रतिबंध के बावजूद इस ट्रक को यदि किसी माइनर पोस्ट से निकाला गया है तो इसे भी सुरक्षा में एक बड़ी चूक के रूप में देखा जा सकता है। क्योंकि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के अंतरराज्यीय रूटों में से मात्र अटल सेतु और लखनपुर को वाहनों के आवागमन के लिए खोला गया है।
विज्ञापन

3 of 5
इसी ट्रक में छिपे थे आतंकी - फोटो : amar ujala
ट्रक में लगाई गई थी फर्जी नंबर प्लेट
जिस ट्रक से आतंकी कश्मीर जा रहे थे उस ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर कश्मीर का ही था। साथ ही यह भी पता चला है कि यह नंबर प्लेट फर्जी थी। असलियत में यह नंबर महिंद्र की पिकअप का था। आतंकियों के नेटवर्क को खंगालने के लिए कश्मीर में कुछ जगहों पर भी कार्रवाई की गई है। 

4 of 5
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बन टोल प्लाजा पर मुठभेड़ में मारे गए आतंकी जिस ट्रक से यहां तक पहुंचे थे, उस ट्रक के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान पता चला कि जेके 01 एएल 1055 नंबर किसी महिंद्रा पिकअप का है। ट्रक पर लगी नंबर उस ट्रक की नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगरोटा एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
साथ ही यह पता चला है कि महिंद्र पिकअप श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र रंगरेट के फारूक अहमद तांत्रे के नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं आरटीओ की रजिस्ट्रेशन डीटेल में जिस शख्स का मोबाइल नंबर है वो भी असली मालिक का नहीं बल्कि जम्मू की एक ट्रकिंग कंपनी के अधिकारी का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें