फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा हमलाः पाकिस्तान के खिलाफ एक और मजबूत केस बनाने की तैयारी, छह आरोपियों से एनआईए ने की पूछताछ

Tue, 18 Feb 2020 01:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग नगरोटा में मारे गए आतंकियों और इनके हैंडलर के खिलाफ एक मजबूत केस बनाया जा रहा है। ताकि कोई भी आरोपी छूट न सके। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ डोजियर भी तैयार किया जा रहा है। इस मामले में पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत जुटाए गए हैं। वहीं इस हमले में पुलिस की ओर से पकड़े गए छह आरोपियों को एनआईए( राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। जिनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
समीर डार, सरताज मंटू, आसिफ, सोहेल लोन, जाहूर अहमद और सोहेब मंजूर पकड़े गए हैं। इन सभी के खिलाफ सीमा पार से आने वाले आतंकियों को कश्मीर पहुंचाने और उनके लिए काम करने के पुख्ता सबूत एनआईए के पास हैं। पुलिस की तरफ से बनाई गई केस डिटेल भी एनआईए को सौंप दी गई है। पुलिस ने बारीकी से हर एक पहलू पर जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट दी है, ताकि आरोपी किसी तरह से छूट न सकें।
 
विज्ञापन

3 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि नगरोटा हमले का मुख्य हैंडलर समीर डार काफी समय से कठुआ और सांबा बॉर्डर से आतंकियों को कश्मीर ले जा रहा था। वह अब तक 20 से अधिक आतंकियों को इसी तरह से ट्रक में कश्मीर पहुंचा चुका है। इसका खुलासा पकड़े गए आतंकियों के हैंडलर समीर डार से पूछताछ में किया है।
 
 

4 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि समीर डार लंबे समय से जैश के लिए काम कर रहा था। समीर का भाई मंजूर डार 2016 में एक आतंकी हमले में मारा गया था। जबकि 2019 में समीर के चचेरे भाई आदिल ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया। पुलवामा हमले में भी आदिल का समीर ने साथ दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
आतंकियों का मारा जाना एक बड़ी कामयाबी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास हमले के पहले से इनपुट थे। पुलिस के खुफिया तंत्र के पास इसकी जानकारी थी कि कुछ आतंकी कठुआ जिले के बॉर्डर से घुसपैठ करने के बाद कश्मीर जाने की फिराक में हैं। तभी पुलिस ने इस हमले एक दिन पहले ही वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी थी। कश्मीर जाने वाले अधिकतर वाहनों को रोक -रोककर तलाशी ली जा रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नगरोटा आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला
मारे गए आतंकियों के पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए। जिनमें अमेरिकन कोल्ट एम4 कार्बाइन, दो एके-74, तार काटने वाला कटर, साथ ही एक रेडियो सेट भी बरामद हुआ है जिसके जरिए आतंकवादी सीमा पार बैठे अपने आकाओं से निर्देश पाते थे। वहीं आतंकियों के पास से पाकिस्तान निर्मित दवाईयां और चॉकलेट भी बरामद हुई हैं। पाकिस्तान निर्मित दवाईयां और चॉकलेट मिलने से एक बार फिर साबित हो गया है कि पाकिस्तान लगातार घाटी का माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है। इसी क्रम में वह आतंकियों की मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें