फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मन्नान की मौत पर घाटी में अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित, हुईं हिंसक झड़पें

Fri, 12 Oct 2018 09:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
stone pelters
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवारा में मुठभेड़ मारे गए हिज्ब आतंकी मन्नान वानी के विरोध में अलगाववादियों ने शुक्रवार को घाटी में बंद का आह्वान किया था। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। दक्षिणी कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की जिन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन

2 of 5
stone pelters
घाटी में शुक्रवार को अलगाववादियों के बंद की कॉल के चलते सभी दुकानें, कारोबारी इदारे, शिक्षण संस्थान, बैंक, पेट्रोल पंप, आदि बंद रहे। साथ ही सड़क से पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी गायब रहा। प्रशासन ने ऐतिहातन बारामुला-बनिहाल रेल सेवा भी स्थगित रखी। इस बीच श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा के साथ-साथ अन्य संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लागू की गई थीं और घाटी में भी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन

3 of 5
stone pelters
नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने नहीं दी गई। यह इस साल में 15वीं बार है कि जुमे की नमाज नहीं पढ़ने दी गई। दूसरी तरफ कुपवाड़ा के लोलाब और कुपवाड़ा टाउन में भी पाबंदियां लागू की गई थीं।

4 of 5
stone pelters
जुमे की नमाज के बाद श्रीनगर के सोवरा में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। साथ ही कुपवाड़ा जिले के सोगाम, टिकिपोरा, कुपवाड़ा मेन मार्केट के साथ-साथ दक्षिणी कश्मीर के कुछ इलाकों से हिंसक प्रदर्शनों की खबरें प्राप्त हुईं। प्रदर्शनकारी वहां तैनात सुरक्षा बलों के साथ भिड़े और उन पर पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मन्नान वानी
इस बीच घाटी के कई इलाकों में लोगों ने आतंकी मन्नान वानी का गायेबाना जनाजा पढ़ा। बता दें कि मन्नान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पीएचडी स्कॉलर था और 9 माह पहले ही आतंकी बना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें