फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: गुलमर्ग में बर्फबारी का ऐसा नजारा, तस्वीरें देख आप भी बना लेंगे घूमने का प्लान

Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
रियासत में वीरवार को मौसम साफ रहने के बावजूद कई संपर्क मार्ग नहीं खुल पाए। राजोरी और पुंछ जिले को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा। श्रीनगर-कारगिल राजमार्ग पर भी यातायात बाधित है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात दो तरफा बहाल नहीं हो पाया है। घाटी में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा। वहीं गुलमर्ग में पर्यटकों ने बर्फ़बारी का आनंद लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
snowfall
जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात के पारे में गिरावट जारी है। जम्मू में वीरवार को मौसम साफ रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 गिरकर 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

4 of 5
snowfall
स्थान      न्यूनतम तापमान
कारगिल    माइनस 6.8
गुलमर्ग      माइनस 4.0
पहलगाम    माइनस 3.0
लेह          माइनस 2.8
श्रीनगर       3.3
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
snowfall
घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी
मंडलायुक्त कश्मीर ने शुक्रवार शाम तक बांदीपोरा, बारामुला, अनंतनाग, कुलगाम, बड़गाम, कुपवाड़ा, गांदरबल, लेह और कारगिल जिले में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। संबंधित जिलों के जिला उपायुक्तों को सभी जरूरी आपात प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम साफ होने पर कई इलाकों में हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें