एक फिल्मी डायलाग है, अगर जिगर की जगह जिगर है और जिगर में जिगरा है तो... कुछ इसी तरह का जिगर चाहिए इन खतरनाक पर्वतों तक पहुंचने के लिए। अगर आपको खतरों से खेलने का शौक है और रोमांच पसंद करते हैं। तो पहाड़ आपको बुला रहे हैं। आगे की तस्वीरें में पसंद कीजिए आप कहा जाना चाहेंगे।
विज्ञापन
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
2 of 11
माछोई, 17,907 फीट
माछोई ग्लेशियर जम्मू-कश्मीर के जोजिला में एनएच-1 डी के दाईं ओर सोनमर्ग से 8 किलोमीटर पूर्व में स्थित उत्तर पूर्वी हिमालय रेंज में से एक है। यह नौ किलोमीटर लंबा ग्लेशियर है। यह ग्लेशियर 4800 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है। इस ग्लेशियर में सबसे ऊंची चोटी माछोई पीक है जोकि 5458 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके पश्चिम में सिंध नदी पश्चिम और पूर्व में द्रास नदी बहती है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण इसके पिघलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
3 of 11
कोलाहोई, 17,799 फीट
पहलगाम से बहुत सारे ट्रेक शुरु होते है। कोलाहोई ग्लेशियर के लिये भी 35 किमी लम्बा एक ट्रेक शुरु होता है। यह ग्लेशियर लिददर घाटी से होकर निकलता है। यहां पहुंचने के लिये अरु वैली होकर जाना होता है। यह ग्लेशियर बहुत तेजी से अपना वजूद खोता जा रहा है। यह 5425 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
4 of 11
सिरबल, 17,178 फीट
सिरबल पर्वत चोटी कश्मीर के गांदरबल में 5236 मीटर की ऊंचाई पर सोनमर्ग के पास स्थित है। यह हिमालय पर्वत श्रृंख्ला का हिस्सा है। यह सोनमर्ग और बालटाल के बीच में मौजूद है। यह श्रीनगर से 102 किमी दूर पूर्व में सोनमर्ग से पांच किमी आगे है। इसी ग्लेशियर से बर्फ पिघल कर पानी सिंघ नाले में आता है। सिरबल चोटी सोनमर्ग और निछिनाई पास से साफ दिखाई देती है।
विज्ञापन
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
5 of 11
अमरनाथ, 17,014 फीट
अमरनाथ पर्वत कश्मीर के गांदरबल में 5186 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह सोनमर्ग के आसपास का इलाका है। यह हिमालय पर्वत श्रृंख्ला का हिस्सा है। यह जोजिला के पश्चिम और माछोई के दक्षिण में स्थित है। यह श्रीनगर से 117 किमी और बालटाल से 13 किमी दूर है
जबकि जोजिला से छह किमी की दूरी पर है। इसकी बर्फ पिघल कर पानी के रूप में
बालटाल में सिंघ नदी में पहुंचती है। पवित्र अमरनाथ गुफा इसी पर्वत में
3800 मीटर की ऊंचाई पर है।
विज्ञापन
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
6 of 11
हरमुख, 16,870 फीट
हरमुख भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में सिन्द नदी (सिन्धु नदी से भिन्न) और किशनगंगा नदी के बीच स्थित एक ५,१४२ मीटर (१६,८७० फ़ुट) ऊंचा पहाड़ है। यह गंगाबल झील से उभरता हुआ प्रकट होता है और हिन्दुओं द्वारा पवित्र माना जाता है। इसे चढ़ने का सबसे आसान मार्ग बांडीपूर ज़िले के आरीन क्षेत्र से जाता है।
विज्ञापन
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
7 of 11
हरमुख का मतलब 'शिव का मुख' है और यह पर्वत स्थानीय हिन्दुओं द्वारा शिवजी का ठिकाना माना जाता है। इसे कभी-कभी 'कश्मीरी कैलाश' भी कहा जाता था। कश्मीरी भाषा की 'हरमुखुक गोसोनी' नामक धार्मिक कथा के अनुसार:
एक बार किसी सन्यासी ने हरमुख के शिखर पर पहुंचकर शिवजी के चहरे के दर्शन करने की कोशिश करी। बारह लम्बे बरसों तक वह ऊपर पहुंचने का प्रयत्न करता रहा लेकिन नाकामयाब रहा। एक दिन उसने एक गुज्जर चरवाहे को शिखर से उतरते देखा। जब गुज्जर उसके पास पहुंचा तो सन्यासी ने गुज्जर से पूछा कि उसे ऊपर क्या दिखा।
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
8 of 11
गुज्जर ने बताया कि वह अपनी खोई हुई बकरी ढूंढ रहा था और शिखर पर उसने एक दम्पति मिया-बीवी को एक गाय को मनुष्य के कोपले (शिर) में दूध दोहते हुए देखा। दम्पति ने उसे कुछ दूध पीने को दिया लेकिन गुज्जर ने पीने से इन्कार कर दिया। जब उसने दम्पति से विदा ली तो उन्होने उसके माथे पर थोड़ा दूध मल दिया। सन्यासी ने यह सुना तो उसने ख़ुशी से आगे बढ़कर गुज्जर के माथे से कुछ दूध चाट लिया। चाटते ही सन्यासी को मुक्ति मिल गई और वह चकित गुज्जर की नज़रों से सामने से ग़ायब हो गया।
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
9 of 11
सनसेट, 15,571 फीट
सनसेट पीक को रोमेश पेटी (थोंग) के नाम से भी जाना जाता है। यह शोपियां जिले में एक पर्वतमाला है। सनसेट पीक इस पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी है (4745 मीटर की ऊंचाई पर), इसकी दूसरी सबसे ऊंची चोटी टाटाकोटी पर्वत है जो कि 4725 मीटर की ऊंचाई पर है। जैसा की नाम से ही विधित है, सनसेट पीक कश्मीर घाटी के पश्विम में है जो पूरी घाटी को घेरती है। यह श्रीनगर से 105 किमी और शोपियां शहर से 40 किमी की दूरी पर है।
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
10 of 11
टाटाकोटी, 15,502 फीट
टाटाकोटी पर्वत चोटी कश्मीर के शोपियां में 4725 मीटर की ऊंचाई पर है। इस पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी सनसेट पीक है जो कि 4745 मीटर की ऊंचाई पर है। यह कश्मीर के पश्चिम में स्थित है। यह श्रीनगर से 105 किमी और शोपियां शहर से 40 किमी की दूरी पर है।
PICS: देश के सबसे खतरनाक पहाड़, है जिगरा तो आइए यहां
11 of 11
महादेव, 13,999 फीट
महादेव पर्वत चोटी कश्मीर की ज़बारवान पर्वत श्रृंख्ला का हिस्सा है। यह इस श्रृख्ला की सबसे ऊंची चोटी है जो कि 3966 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दाचीगम नेशनल पार्क, श्रीनगर के पास स्थित है। यह श्रीनगरे के अधिकतर हिस्से से दिखाई देता है। आसानी से समझा जाए तो डल लेक के आसपास दिखने वाली पर्वत श्रृंख्ला जबारवान पर्वत श्रृंख्ला है जिसमें महादेव पर्वत चोटी है।