कश्मीर अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। कश्मीर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि हर मौसम में यहां खूबसूरती के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। बर्फबारी के दौरान घाटी के दृश्य इतने खूबसूरत हो जाते हैं जो किसी को भी अपनी ओर खींच लें। बर्फ से ढकी घरों की छतें एक अद्भुत नजारा पेश करती हैं। आगे की स्लाइड में रहस्यों से भरी जन्नत, जमीन के अंदर बने मंदिर और खूबसूरत स्थानों के बारे में जानिए..
विज्ञापन
2 of 11
अखनूर किले का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
अखनूर एक पुरातात्विक स्थल है। यह जम्मू से 28 किलोमीटर दूर हिमालय की तलहटी में चिनाब नदी के तट पर स्थित है। अखनूर का किला पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
3 of 11
परी महल श्रीनगर
- फोटो : अमर उजाला
परी महल श्रीनगर शहर से 11 किमी की दूरी पर स्थित है, यह महल कभी बौद्ध मठ था। जिसे मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दाराशिकोह ने ज्योतिष के एक स्कूल के रूप में बदल दिया था।
4 of 11
अवंतीपुरा के खंडहर
- फोटो : अमर उजाला
अवंतीपोरा का मंदिर श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह मंदिर राजा अवंतीवर्मन के राज्य में काफी भव्य और प्रसिद्ध था। हालांकि अब मंदिर नहीं बस मंदिर के अवशेष बचे हैं। ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। बताया जाता है कि यह मंदिर जमीन के 20 फीट अंदर तक है।
विज्ञापन
5 of 11
बुर्जहोम साइट
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर का पुरातात्विक महत्व वाला कश्मीर का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल बुर्जहोम है। यहां कई प्राचीन गड्ढे हैं। बताया जाता है कि लोग इन गड्ढों को ढंककर इनमें रहते थे।
विज्ञापन
6 of 11
पत्थर मस्जिद श्रीनगर
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्थर मस्जिदः यह मस्जिद पत्थर से बनी हुई है। इसका निर्माण नूरजहां ने करवाया था। उस दौरान इसमें सिर्फ शिया मुसलमान ही इबादत करते थे।
विज्ञापन
7 of 11
शाह हमदान मस्जिद
- फोटो : सोशल मीडिया
शाह हमदान मस्जिदः यह मस्जिद शहर की सबसे पुरानी मस्जिद है। जिसकी दीवारों पर पेपरमाशी की कारीगरी की गई है।
8 of 11
जामिया मस्जिद
- फोटो : सोशल मीडिया
जामिया मस्जिद का निर्माण सुल्तान सिकंदर ने 1400 एडी में करवाया था।
9 of 11
हरि पर्वत किला श्रीनगर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदुओं का पवित्र स्थान कहा जाने वाला हरि पर्वत किला श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में शरीका पर्वत पर है। इसका निर्माण अत्ता मुहम्मद खान, जोकि अफगानी शासक था, उसने 18वीं सदी में करवाया था।
10 of 11
सूर्य मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
मट्टन से 3 किमी आगे चलकर मार्तण्ड में कश्मीर के इतिहास के कुछ खंडहर हैं। जो सूर्य मंदिर के नाम से भी जाने जाते हैं।