फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के 200 से ज्यादा गांवों की दो लाख आबादी डर के साये में, वजह भी जान लीजिए

Wed, 06 Jun 2018 12:26 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर कठुआ, सांबा व जम्मू जिले के 200 से अधिक गांवों की ढाई लाख से अधिक आबादी डर के साये में है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू किए जाने का भय सता रहा है। एक महीने में तीसरी बार शांति बहाली से पाक के मुकरने से सीमांत ग्रामीण सशंकित हैं।
विज्ञापन

2 of 8
बचकर भागती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हाल में पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 मई को रियासत के दौरे से पहले गोलाबारी शुरू की थी। पूरी आईबी पर बीएसएफ की पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोले दागे थे। हीरानगर, सांबा, रामगढ़, अरनिया, आरएस पुरा व पलावालां सेक्टर को निशाना बनाया। गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो मासूम समेत पांच लोग मारे गए।
विज्ञापन

3 of 8
गोलीबारी से खौफ में बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सीमांत ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर चले गए। स्कूल बंद हो गए। भारत ने जोरदार जवाबी कार्रवाई की तो 20 मई को पाकिस्तान ने गिड़गिड़ाते हुए गोलाबारी रोकने की बीएसएफ से अपील की। फोन पर पाक रेंजर ने बीएसएफ से शांति की गुहार लगाई। इसी दिन रात में अरनिया व रामगढ़ सेक्टर में दोबारा से फायरिंग शुरू कर दी। 

4 of 8
सुरक्षित स्थान पर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन तक पाकिस्तानी गोलाबारी का शोर थमा रहा तो सीमांत ग्रामीण घरों को लौटे। 29 मई को दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत में 2003 के सीजफायर पर सहमति बनी। इसके बाद सीमांत ग्रामीणों के चेहरे पर विश्वास की थोड़ी झलक दिखी। लेकिन यह विश्वास टूट गया जब पाकिस्तान ने दो जून को रातभर अखनूर सेक्टर में गोले दागे। 
विज्ञापन

5 of 8
इस गोलाबारी में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए और 14 नागरिक घायल हो गए। कई घरों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा। कई मवेशी मारे गए। परगवाल बाजार को पहली बार निशाना बनाया गया जो जीरो लाइन से लगभग छह किलोमीटर दूर है। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की और पांच रेंजर मार गिराए। कई चौकियों को तबाह कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
भारी नुकसान से सहमे पाकिस्तान ने सोमवार को सेक्टर लेवल मीटिंग की अपील की। मीटिंग में पाक रेंजर और बीएसएफ ने शांति बहाली पर सहमति जताई। लेकिन रात में ही फिर उसने अखनूर में गोले दागे। 

 
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तान की ओर से पिछले एक महीने में की गई गोलाबारी में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो गए। पांच लोग मारे गए जबकि 35 से अधिक घायल हो गए। दर्जनभर से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई मवेशी मारे गए। आरएस पुरा सेक्टर के जोड़ा फार्म में गोलाबारी से आग लगने से कई कुल्ले जलकर राख हो गए। 
विज्ञापन

8 of 8
ceasefire - फोटो : PTI
पाकिस्तान की ओर से सोमवार को बीएसएफ के साथ सेक्टर लेवल मीटिंग में शांति बहाली की बातचीत की गई और रात में अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके के चिनाब पोस्ट पर गोलाबारी शुरू कर दी। मीटिंग के कुछ ही घंटे बाद रात में एक बजे भारतीय पोस्ट को निशाना बनाते हुए चार-पांच गोले दागे गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। बीएसएफ की ओर से गोलाबारी का कोई जवाब नहीं दिया गया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई के तहत गोलाबारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें