फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में मानसून: इस साल सामान्य मानसून की ही संभावना, फसलों को होगा फायदा

Tue, 15 Jun 2021 07:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आगामी दिनों में बारिश के आसार, पारे से मिलेगी राहत
 
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : अमर उजाला
इस साल सामान्य से 17-18 दिन पहले जम्मू कश्मीर में पहुंचे मानसून ने अच्छे संकेत दिए हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल जम्मू-कश्मीर में मानसून के दौरान सामान्य बारिश होने की संभावना है। इससे जम्मू और कश्मीर में कृषि के साथ बागवानी को लाभ मिलेगा। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में मानसून अधिक देर तक सक्रिय नहीं रहा है, लेकिन इस बार पहले ही बारिश से बिजली क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार अभी तक मानसून के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू कश्मीर में सामान्य मानसून होने की संभावना है। हालांकि जुलाई में मौसम भविष्यवाणी में बदलाव भी हो सकता है, लेकिन अभी तक सामान्य बारिश हो रही है। इस बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 से 16 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : संजय कुमार
जम्मू में सोमवार की शुरुआत भी हल्के बादलों के साथ हुई थी, वहीं मंगलवार को भी तेज हवाएं चली। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 34.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 5
जम्मू का मौसम - फोटो : अमर उजाला
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 27.4, बटोत में 27.1, कटड़ा में 30.5, भद्रवाह में 27.4, लेह में 21.3 और कारगिल में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू में बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू का तापमान
अधिकतम 34.4
न्यूनतम     25.1
सूर्योदय      05.24
सूर्यास्त       07.40

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी के बाद जम्मू में वेंकटेश्वर मंदिर बनेगा धार्मिक पर्यटन का केंद्र, जम्मू के इन धार्मिक स्थलों पर भी होगा विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें