लांगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर राशिद को विधानसभा से बुधवार को एक बार फिर से मार्शल आउट कर दिया गया। इंजीनियर राशिद ने सदन की कार्यवाही शुरु होते ही हंगामा करना शुरु कर दिया। वे स्पीकर के नजदीक पहुंचकर लगातार शोर मचा रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद को विधानसभा से बहार निकाला गया
2 of 5
- फोटो : ANI
स्पीकर कविंद्र गुप्ता द्वारा लगातार रोके जाने के बावजूद इंजीनियर राशिद ने हंगामा जारी रखा। इसके बाद स्पीकर ने इंजीनियर राशिद को विधानसभा से मार्शल आउट करवा दिया। विधानसभा के सुरक्षाकर्मी इंजीनियर राशिद को विधानसभा से बाहर ले गए।
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद को विधानसभा से बहार निकाला गया
3 of 5
Engineer Rashid
- फोटो : ANI
यह पहली बार नहीं है जब इंजीनियर राशिद को विधानसभा से बाहर निकाला गया हो। 30 मई को भी सदन की कार्यवाही को बार-बार बाधित करने के कारण उन्हें सदन से निकाल दिया गया था। वे हंदवाड़ा मुद्दे को लेकर विधानसभा में हंगामा कर रहे थे।
इंजीनियर राशिद को विधानसभा से बहार निकाला गया
4 of 5
Engineer Rashid
- फोटो : ANI
इससे पहले 24 मई को भी इंजीनियर राशिद को सदन से मार्शल आउट करवाया गया था। स्पीकर की अनुमति के बिना के लगातार विधानसभा में बोल रहे थे।
जिसको स्पीकर ने कई बार उन्हें बैठने की चेतावनी दी। लेकिन इंजीनियर राशिद ने उसे अनसुना कर लगातार नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद सुरक्षा कर्मी इंजीनियर राशिद को सदन से बहार ले गए।