भारतीय रेल भले ही रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के दावे करती रहे, लेकिन हकीकत यह है कि यहां यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
Pics: रेल यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़
2 of 7
ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की दास्तां सुनेंगे तो आप के रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन
Pics: रेल यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़
3 of 7
यात्रियों को भोजन पहुंचाने से पहले ही ऐसे स्थानों से पक्की हुई खाद्य सामग्री गुजरती है कि खाने में बैक्टीरिया फैलने की सौ फीसदी आशंका हो जाती है।
Pics: रेल यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़
4 of 7
जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के मुसाफिरों को परोसने के लिए खुले में खाना ले जाते वक्त ‘अमर उजाला’ के फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। न तो खाना ले जाने वाले बर्तन पूरी तरह साफ थे और न ही खाने को ढक कर रखा गया था।
विज्ञापन
Pics: रेल यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़
5 of 7
इतना भी सब कुछ ठीक था, लेकिन खाने को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में ले जाने के लिए रास्ते का उपयोग करने की बजाय ट्रेन के नीचे से कर्मचारी खाना लेकर निकलते देखे गए।
विज्ञापन
Pics: रेल यात्रियों की जान से किया जा रहा खिलवाड़
6 of 7
इस दौरान ट्रेन के निचले हिस्से से निकलते वक्त भोजन में धूल गिरने की पूरी आशंका रहती है। जब ट्रेन कैंटीन के कर्मचारियों से खाने को नहीं ढकने का कारण पूछा गया तो वह कुछ भी नहीं बोल पाए और प्लेटफार्म के आसपास खड़ी ट्रेनों के नीचे से निकल गए।
खास बात यह है कि जिस ट्रैक के नीचे से वह खाना लेकर गुजरे, वहां मल वगैरह भी गिरा हुआ था, लेकिन इसकी कर्मचारियों को कोई परवाह नहीं थी। उन्हें तो सिर्फ अपना काम करना था। लोगों की सेहत से उन्हें क्या लेना-देना। (फोटो- संजय गुप्ता)