फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा ने अलापा पाकिस्तान का राग, किसान आंदोलन पर बोलीं- कुछ गुंडों को लाल किले तक पहुंचाकर...

Mon, 01 Feb 2021 10:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान का राग अलापा है। कहा कि जम्मू-कश्मीर में अगर शांति लानी है तो उसके लिए पाकिस्तान की रजामंदी जरूरी है। वह रविवार को कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। महबूबा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मुल्क में हालात ऐसे हो गए हैं कि आप पाकिस्तान और चीन की क्या बात करते हैं उन्हें छोड़िए हमारे तो नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका तक से संबंध अच्छे नहीं हैं। भाजपा वाले कहते हैं कि पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे वह यहां बंदूकें भिजवाता है, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी ने मुशर्रफ से बात कर बंदूकें भिजवाना बंद करा दिया था। उनके पास तो इतनी सीटें भी नहीं थीं, जितनी आज भाजपा के पास हैं। इसके बावजूद वो केवल पाकिस्तान से जंग की बात करते हैं।




 
विज्ञापन

2 of 5
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : @jkpdp
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं फिर कहती हूं कि जम्मू-कशमीर में अमन लाना है तो पाकिस्तान की रजामंदी जरूरी है। पाकिस्तान से रिश्ते खराब होते हैं तो सीमाओं पर बसने वाले लोग मुश्किल में पड़ जाते हैं। चीन से रिश्ते खराब हुए तो हमारे 20-22 जवान शहीद हो गए, लेकिन भाजपा को देश से कुछ लेना देना नहीं है। वो तो केवल चुनाव जीतने की मशीन बनी हुई है। इसके लिए इन्होंने एक फार्मूला बनाया है हिंदुओं को मुसलमानों से लड़ाओ।

 
विज्ञापन

3 of 5
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : @jkpdp
किसान आंदोलन पर महबूबा ने कहा कि जिनके लिए सरकार कानून बनाती है उनकी राय लेनी भी जरूरी है, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। दो माह से किसान सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। 26 जनवरी को जो दिल्ली में हुआ, कुछ गुंडों को लाल किले तक पहुंचा कर जो झंडा लगवाया गया, वह शर्मनाक है। किसानों को बदनाम करने की कोशिश है। जहां सीएए के खिलाफ आंदोलन में भाग लेने वालों को पाकिस्तानी होने की बात कही गई थी। वहीं किसान आंदोलन में भाग लेने वालों को खालिस्तानी बताया जा रहा है। सरकार हिंदू-मुस्लिम और हिंदू-सिखों को लड़ाने की कोशिश कर रही है। सरकार के पास कुछ भी नहीं है। वो केवल लोगों की मुश्किलें बढ़ाने और लोगों को लड़वाने से ज्यादा कुछ नहीं कर रही है।

4 of 5
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : @jkpdp
इससे पहले पार्टी को एकजुट रखने के लिए यहां पहुंचा महबूबा मुफ्ती ने डाक बंगले में पीडीपी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें संबोधित करते हुए इमोशनल कार्ड खेला और कहा कि जम्मू-कश्मीर को पहले की तरह बनाने के लिए हमें संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : @jkpdp
कहा कि जब किसी का पिता मर जाता है तो वह अपने पीछे जमीन, जायदाद, मकान दुकान छोड़ जाता है, लेकिन मेरे पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की जायदाद और सरमाया आप हो। हम सबको मिलकर मुफ्ती साहब का ख्वाब पूरा करना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने, कश्मीर में एनआईए की कार्रवाई, फारेस्ट एक्ट और डोमिसाइल कानून को लेकर भाजपा पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें