फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर हुई थीं ट्रोल, महबूबा मुफ्ती ने कही थी ये बात

Wed, 07 Aug 2019 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
सुषमा स्वराज, महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री नहीं रहीं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके स्वभाव के विपक्षी दल भी मुरीद रहे हैं और आगे भी रहेंगे। यह किस्सा जुड़ा है पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और सुषमा स्वराज से, मामला तब का है जब सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले जब सुषमा स्वराज ने चुनाव न लड़ने का एलान किया तो पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने कहा सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री न रहने पर लोगों को उनकी कमी बहुत खलेगी। महबूबा ने ट्वीट किया... सुषमा जी ने त्वरित प्रतिक्रिया और उदारभाव से विदेश मंत्रालय को मानवीय-भाव दिया। उनकी कमी लोगों को खलेगी।

आगे की स्लाइड में पढ़िए आखिर क्या था मामला...
विज्ञापन

3 of 5
सींगना में चुनावी सभा के दौरान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की तन्वी सेठ के पासपोर्ट विवाद को लेकर सुषमा स्वराज को ट्रोल होना पड़ा तो महबूबा मुफ्ती उनके बचाव में उतरीं। उन्होंने इसे अनैतिक और चौंकाने वाला बताया था। उन्होंने ट्वीट किया..सुषमा स्वराज जी को जिस तरह से अनैतिक रूप से ट्रोल किया गया उससे हैरान हूं। यह अत्यंत चौंकाने वाला है।

 

4 of 5
Sushma Swaraj
महबूबा ने कहा कि मंत्री भी ट्रोलिंग से नहीं बच पातीं तो देश में अन्य महिलाओं के लिए क्या उम्मीद की जाए। साथ ही सवाल किया कि यदि हमारी अपनी विदेश मंत्री को नहीं बख्शा जाता तो अन्य महिलाओं के लिए क्या उम्मीद की जा सकती है?’आपको बता दें कि लखनऊ में तन्वी सेठ नाम की एक महिला ने पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारी पर धर्म के नाम पर अपमानित करने का आरोप लगाया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुषमा स्वराज
इस मामले को लेकर उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी ट्वीट किया था। इसके बाद अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया था। साथ ही तन्वी को पासपोर्ट भी जारी हुआ। सोशल मीडिया पर इसके बाद सुषमा स्वराज को ट्रोल किया जाने लगा। सुषमा के पक्ष में उतरीं महबूबा मुफ्ती ने इस ट्रोलिंग को चौंकाने वाला बताया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें