फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले...

Sat, 04 Jun 2016 10:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हुए बीएसएफ के जवानों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रद्धांजलि दी। डीजी बीएसएफ केके शर्मा, पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार सहित अन्य आला अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

2 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
मुख्यमंत्री जम्मू में थीं, पर अपने तय कार्यक्रम में बदलाव कर मुख्यमंत्री शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। महबूबा ने पीड़ित परिवारों के प्रति भी सांत्वना प्रकट की।
विज्ञापन

3 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दो दशक में सैकड़ों नागरिक, सुरक्षा बल, पुलिसकर्मी और आतंकी मारे गए हैं। कहा कि इस तरह के हमलों से कश्मीरी अवाम का दर्द बढ़ा है। इन हमलों ने दुख और दर्द का लंबा सिलसिला पीछे छोड़ा है। 

4 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे हमले और हत्याएं सरकार को रियासत में शांति बहाल करने और लोगों का दर्द कम करने के मकसद को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते। मुख्यमंत्री ने आतंकी हमलों को शांति प्रक्रिया में खलल की साजिश करार दिया। 
विज्ञापन

5 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
इस दौरान उन्होंने अनंतनाग बस स्टैंड पर आतंकी हमले की भी निंदा की। महबूबा ने कहा कि कुछ तत्वों को यह समझ क्यों नहीं आता कि हिंसा से किसी मसले का हल नहीं होता। इससे और मसले तैयार होते हैं। उन्होंने कहा कि कमजोर लोग हिंसा का रास्ता चुनते हैं और निर्दोष लोगों की हत्याएं करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
उन्होंने कहा कि खूनखराबा करने वाले अपराधियों को समझना होगा कि बंदूक और ग्रेनेड से किसी राजनीतिक समस्या का हल नहीं हो सकता। 
विज्ञापन

7 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
रियासत में सुरक्षा बलों की भूमिका की सराहना करते हुए महबूबा ने कहा कि हिंसा इंसानियत के खिलाफ है और इसका सभी के द्वारा एक सुर में विरोध किया जाना चाहिए। 

8 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
महबूबा ने कहा कि जो जवान रोजी-रोटी कमाने और परिवार के पालन-पोषण के लिए अपनी ड्यूटी का निर्वाह कर रहे हों, उन निर्दोष जवानों को क्यों अपनी जान गंवानी पड़ती है। 
विज्ञापन

9 of 9
BSF - फोटो : Amrit Pal Singh Bali
सुरक्षा बलों द्वारा विपरीत हालात में संयम बरतने और आम लोगों को नुकसान न हो इसका ख्याल रखने के लिए मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों की सराहना भी की। आईजी सीआरपीएफ अतुल करवाल, आईजी क्राइम मुनीर अहमद खान, आईजी कश्मीर जोन एसजेएम गिलानी, आईजी बीएसएफ विकास चंद्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें