फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनाथ बच्चियों को दी इफ्तार पार्टी

Tue, 21 Jun 2016 04:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : PDP Twitter A/C
झेलम नदी पर बने विरासती महत्व वाले पुल पर यह नजारा भावुक करने वाला था। राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 200 अनाथ बच्चियों को इफ्तार पार्टी दी। महबूबा बोलीं, यह मौका उनके लिए सम्मान से भरा हुआ है। जीरो ब्रिज पर अजब रौनक के बीच इफ्तार पार्टी का लुत्फ उठाती बच्चियाें से महबूबा ने कहा कि यह शाम उनके लिए खास है। अपने अभिभावकों से जुदा बच्चियों को प्यार और देखभाल की कभी कमी न खले, वह इसकी दुआ करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : PDP Twitter A/C
बकौल महबूबा, सरकार तमाम अनाथ बच्चियाें को सुरक्षित माहौल देकर उन्हें सफल होते देखना चाहती है। बच्चियों को शिक्षा के बूते ही आत्मनिर्भर बनना होगा। महबूबा ने कहा दो दशकों से भी अधिक समय से राज्य आतंकवाद से जूझता आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : PDP Twitter A/C
कई त्रासदियां हुईं और कई बच्चे अनाथ हो गए। ऐसे हालात में जम्मू कश्मीर के घावों पर भावनात्मक मरहम लगाने की जरूरत है। इस अवसर पर मघरिब दुआ के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : PDP Twitter A/C
मुख्यमंत्री महबूबा की मेजबानी में बच्चियों को स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री आसिया नक्श, प्रदेश महिला आयोग की चेयरपर्सन नईमा अहमद महजूर, विधायक रानी बिलोरिया, शहनाज गनेई सहित कई अन्य दीगर हस्तियां मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें