फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जानें माता वैष्णो देवी की गुफा के यह सात रहस्य, जानकर हर कोई हो जाता है हैरान

Mon, 30 Sep 2019 07:09 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
गुफा से दर्शन के लिए जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी की गुफा जिसे माता का भवन कहा जाता है इनके बारे में जानिए कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते होंगे।
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में भक्तों की धूम - फोटो : अमर उजाला
भगवान विष्णु के अंश से उत्पन्न मां वैष्णो का एक अन्य नाम देवी त्रिकुटा भी है। देवी त्रिकुटा यानी मां वैष्णो देवी का निवास स्थान जम्मू-कश्मीर में माणिक पहाड़ियों की त्रिकुटा श्रृंखला में से एक गुफा में है। देवी त्रिकुटा के निवास के कारण माता का निवास स्थान त्रिकुटा पर्वत कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला
आपने अगर माता के दरबार में हाजिरी लगाई है तो आपको याद होगा कि मां का निवास पर्वत पर एक गुफा में है। भक्तों की लंबी कतार के कारण आपको पवित्र गुफा के दर्शन का काफी कम समय मिला होगा इसलिए इस गुफा के बारे में कई बातें हैं जो आप नहीं जान पाए होंगे तो चलिए आज जानें मां के दरबार की कई रोचक बातें।

 

4 of 7
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए वर्तमान में जिस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है वह गुफा में प्रवेश का प्रकृतिक रास्ता नहीं है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कृत्रिम रास्ते का निर्माण 1977 में किया गया। वर्तमान में इसी रास्ते से श्रद्धालु माता के दरबार में प्रवेश पाते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
कुछ किस्मत वाले भक्तों को प्राचीन गुफा से आज भी माता के भवन में प्रवेश का सौभाग्य मिल जाता है। दरअसल यह नियम है कि जब कभी भी दस हजार के कम श्रद्धालु होते हैं तब प्राचीन गुफा का द्वार खोल दिया जाता है। आमतौर पर ऐसा शीत काल में दिसंबर और जनवरी महीने में होता है।

 
विज्ञापन

6 of 7
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
पवित्र गुफा की लंबाई 98 फीट है। गुफा में प्रवेश और निकास के लिए दो कृत्रिम रास्ता बनाया गया है। इस गुफा में एक बड़ा चबूतरा बना हुआ है। इस चबूतरे पर माता का आसन है जहां देवी त्रिकुटा अपनी माताओं के साथ विराजमान रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माता माता वैष्णो देवी के दरबार में प्राचीन गुफा का काफी महत्व है। श्रद्धालु इस गुफा से माता के दर्शन की इच्छा रखते हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि प्राचीन गुफा के समक्ष भैरो का शरीर मौजूद है ऐसा माना जाता है। माता ने यहीं पर भैरो को अपने त्रिशूल से मारा था और उसका सिर उड़कर भैरो घाटी में चला गया और शरीर यहां रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें