फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी धामः अब सांझी छत पर प्रसाद के लिए नहीं देना होगा पैसा

Sat, 22 Feb 2020 10:31 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से पारंपरिक ट्रैक सांझीछत स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए निः शुल्क प्रसाद सेवा शुरू की गई है। प्रसाद के तौर पर हलवा, काला चना और चाय मुहैया कराई जाएगी। यह सेवा पूरे वर्ष चौबीस घंटे मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जिस स्थान पर प्रसाद वितरित किया जाएगा वहां यात्रियों के बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। इससे श्रद्धालुओं को बारिश, ठंड और तेज धूप से राहत मिलेगी।

 
विज्ञापन

3 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा के साथ प्रसाद स्थल का उद्घाटन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करते हुए कहा कि इस प्रसाद सेवा से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

 

4 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड की ओर से पिछले साल से ताराकोट मार्ग पर कम्युनिटी किचन शुरू की गई थी। कम्युनिटी किचन ताराकोट मार्ग कटड़ा और अर्द्धकुंवारी के बीच स्थापित है। कम्युनिटी किचन से भी यात्रियों को चौबीस घंटे सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
प्रसाद सहित अन्य सेवाओं में योगदान के लिए इच्छुक श्रद्धालु प्रसाद स्थल व बोर्ड की वेबसाइट पर डिजिटल गेटवे के माध्यम से दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें