फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, जम्मू में सरकार के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरे हजारों लोग?

Tue, 20 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
protest - फोटो : Amar Ujala
जम्मू में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कैजुअल लेबर व अन्य अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी बनाने व अन्य लंबित मांगों को लेकर सोमवार को हजारों की संख्या में अस्थायी व स्थायी कर्मचारी सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 7
protest - फोटो : Amar Ujala
ये एक तरह से मुलाजिमों का शक्ति प्रदर्शन भी था, जिसके तहत कई संगठनों से जुड़े कर्मचारी एक मंच पर नजर आए। कर्मचारियों ने एमएएम स्टेडियम से लेकर इंदिरा चौक तक रोष रैली निकाली और सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो हड़ताल करने को मजबूर जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
protest - फोटो : Amar Ujala
जेएंडके इंप्लाइज कैजुअल लेबर्स वर्कर्स एंड पेंशनर्स यूनाइटेड प्लेटफार्म (जेकेजीईसीडब्ल्यूपीयूपी) के बैनर तले पीएचई, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी, स्पोर्ट्स, कृषि व अन्य कई सरकारी विभागों के कर्मचारी संगठन सुबह करीब 11 बजे एमएएम स्टेडियम के बाहर एकजुट होना शुरू हुए। स्थायी कर्मचारी कैजुअल लीव लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

4 of 7
protest - फोटो : Amar Ujala
दोपहर करीब डेढ़ बजे जेकेजीईसीडब्ल्यूपीयूपी के संयोजक मोहम्मद गफूर डार के नेतृत्व में सभी रोष रैली निकाल कर इंदिरा चौक की तरफ निकले। जैसे ही रैली सड़क पर पहुंची तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन

5 of 7
protest - फोटो : Amar Ujala
कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्यूल चौक, बस स्टैंड रोड व विभिन्न हिस्सों से होकर इंदिरा चौक पर पहुंचे, जहां सभी ने रोष रैली को संपन्न किया। जब तक रैली सड़कों पर रही राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

6 of 7
protest - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शन के दौरान मोहम्मद गफूर डार ने कहा कि राज्य सरकार के झूठे आश्वासनों ने आज हजारों कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है। विभिन्न सरकार विभागों में 60 हजार से ज्यादा अस्थायी कर्मचारी स्थायी बनाए जाने की उम्मीद में है। इनकी उम्र निकलती जा रही है, लेकिन सरकार इनको स्थायी नहीं बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रदर्शन - फोटो : demo
उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने और सातवां वेतन आयोग लागू करने को लेकर भी कोई प्रयास नहीं कर रही है। अब अगर सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन काम छोड़ो हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे। रोष रैली को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। इस मौके पर सरदार कुलवंत सिंह, हरि सिंह, तनवीर हुसैन, सईद गुलाम रसूल व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें