फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से कश्मीर घाटी में 4 महीने बाद पटरी पर लौटी जिंदगी, बाजारों में दिखी रौनक, तस्वीरें

Sun, 20 Nov 2016 05:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
kashmir - फोटो : PTI
घाटी चार महीने बाद शनिवार को गुलजार रही। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने से लगातार बंद चल रही घाटी में 133 दिनों बाद सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट आया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kashmir - फोटो : PTI
बाजार और कुछ स्कूल खुले। मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हो गई। सड़कों पर सार्वजनिक वाहनों ने फर्राटे भरे। डल झील किनारे भी रोजाना की अपेक्षा अधिक संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
kashmir - फोटो : PTI
सुबह से ही घाटी में दुकानें खुलना शुरू हो गई। श्रीनगर शहर में हर तरफ चहल पहल दिख रही थी। दुकानों के अलावा सड़कों पर प्राइवेट के साथ साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन भी दौड़ते दिखे। मोबाइल इंटरनेट की बहाली से लोग काफी खुश हैं। काफी दिनों से यह सेवा बहाल करने की मांग की जा रही थी। 

4 of 5
kashmir - फोटो : File Photo
कुछ दिन पहले से ही घाटी में हालात सामान्य होने लगे थे। पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई थी। 10वीं और 12वीं की परीक्षा भी शुरू हुई। रेल सेवा के साथ साथ इंटरनेट सेवा भी बहाल हुई। उम्मीद की जा रही है कि पटरी से उतरा कश्मीर का आम जनजीवन जल्द पूरी तरह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
KASHMIR - फोटो : PTI
ज्ञात हो कि बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से घाटी में हालात काफी हिंसक हो गए थे। अलगाववादियों ने बंद  का सिलसिला जारी रखा था। कई दिनों तक प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा। चार महीनों में हिंसक झड़पों में कश्मीर में सुरक्षाबलों समेत 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 16000 के करीब घायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें