फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः यूं ही नहीं दुनिया को भाता कश्मीरी सेब, घाटी को दुल्हन की तरह सजाता भी है यह फल

Fri, 13 Sep 2019 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के सेब की बात ही अलग है। स्वाद ऐसा कि खाते ही तबियत खुश हो जाए। स्वाद के साथ ही इसकी बड़ी खासियत यह भी है कि ये घाटी की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। इन दिनों घाटी में सेब की फसल तैयार हो चुकी है। बागान से कई किलोमीटर दूर से आती सेब की महक आपको अपने पास आने के लिए मजबूर कर देगी। अपने अलग स्वाद की वजह कश्मीरी सेब की दुनियाभर में मांग है।
विज्ञापन

2 of 5
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
वहीं जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गुरुवार को राज्य में सेब बागवानों को उनकी फसल की उचित कीमत दिलाने के लिए मार्किट इंटरवेंशन स्कीम की श्रीनगर से शुरुआत की। इस योजना के तहत बागवानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सकेगा और कश्मीर के सेब देश के सभी क्षेत्रों में सही समय पर पहुंच सकेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में सेब के लिए पहली बार समर्थन मूल्य आधारित खरीद प्रणाली शुरू की है।

4 of 5
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
आपको बता दें कि घाटी के सेब की खुशबू और मिठास इस बार भी देश के आम लोगों की पहुंच में होगी। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से सेब की सीधी खरीद करने का फैसला किया है। साथ ही सेब उत्पादकों को उनका भुगतान बैंक खाते के जरिये करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कश्मीरी सेब - फोटो : बासित जरगर
राज्य के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के बाद उत्पन्न हालात के बीच राज्य प्रशासन ने कश्मीरी सेब को देशभर की मंडियों में पहुंचाने के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसके तहत दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर में मंडियों में ट्रांसपोर्टेशन तथा अन्य संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें