फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झेलम में कूदी महिला, मारकोस ने चलाया ऑपरेशन, शव मिलने पर परिवार ने कही ऐसी बात कि सब रो पड़े

Wed, 10 Feb 2021 12:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
मारकोस ने चलाया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के बारामुला में एक महिला सोमवार को झेलम नदी में कूद गई थी। घरवालों और उनके परिचितों ने महिला की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि महिला ने झेलम नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस और सेना से मदद मांगी।
विज्ञापन

2 of 5
मारकोस ने चलाया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
सेना, पुलिस और नौसेना के मारकोस कमांडो ने शव की बरामदगी के लिए ऑपरेशन शुरू किया। 25 फीट गहरे पानी में करीब पांच घंटे तक यह ऑपरेशन चला। शव को बरामद कर लिया गया। इस दौरान नदी किनारे स्थानीय लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 5
मारकोस ने चलाया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
शव की बरामदगी पर पीड़ित परिवार ने कहा कि सेना के जवानों और पुलिस की मदद के चलते शव को सुपुर्दे खाक कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम तो उम्मीद ही खो चुके थे कि शव को देख पाएंगे। लेकिन जवानों द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से शव बरामद हो सका है। परिजनों के ये शब्द सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं।

4 of 5
मारकोस ने चलाया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रोते बिलखते परिजनों ने जवानों को धन्यवाद दिया। वहीं स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मारकोस ने चलाया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
महिला ने किस वजह से ऐसा खौफनाक कदम उठाया, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में परिवार के साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें