छत्तीसगढ़ में हमले के बाद नक्सली जम्मू निवासी सीआरपीएफ जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को अगवा कर ले गए हैं। नक्सलियों की कैद में सीआरपीएफ का जवान राकेश्वर सिंह मन्हास जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। परिवार सदमे हैं। नक्सलियों के कब्जे में राकेश्वर के होने की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा बलों के साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं तथा रिश्तेदारों व आस-पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर सांत्वना दी।
राकेश्वर की मां, बहन और पत्नी भगवान से यही दुआ कर रहे हैं कि वह सकुशल घर लौट आएं। उनकी पत्नी मीनू चिब का कहना है कि शनिवार 3 मार्च को अंतिम बार पति से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक ऑपरेशन पर जा रहा हैं और अपने साथ खाना पैक कर लिया है। लौटकर फोन करेंगे, लेकिन पिछले तीन दिन से उनका फोन रिसीव नहीं हो पा रहा। रिंग जाती है, लेकिन कोई नहीं उठाता।